scriptहवाई फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार | Two accused arrested for spreading panic by firing in the air | Patrika News
छतरपुर

हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

अवैध आम्र्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, पकड़ाते ही बोले माफकर दो अब नहीं करेंगे क्राइम

छतरपुरJan 22, 2022 / 07:29 pm

Unnat Pachauri

हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

छतरपुर। महाराजपुर थाना पुलिस ने हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाने के एक मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिसमें के पास से पुलिस अवैध हथियार मिले। टीम द्वारा आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। जानकारी के अनुसार महाराजपुर थाना पुलिस द्वारा दो बदमाशों को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी निरीक्षक अभिषेक चौबे ने बताया कि 10 जनवरी २०22 को फरियादी राहुल कुशवाहा (२०) पिता लखन लाल कुशवाहा निवासी भटीपुरा मुहल्ला, वार्ड क्रमांक-6 महाराजपुर की शिकायत पर आरोपी राहुल चौरसिया उर्फ नेता (१९) पिता स्व. बाबूराम चौरसिया निवासी वार्ड क्रमांक-3 महाराजपुर, अमरदीप उर्फ दद्दे चौरसिया (२४) निवासी शक्ती मुहल्ला व इक्कर चौरसिया के खिलाफ अपराध धारा 336, 294, 506, 34 भादवि का प्रकरण कायम किया गया था। आरोपियों की धरपकड़ के कई प्रयास के वाबजूद भी गिरफ्तारी संभव नहीं हो सकी थी। मामले मेंं फरार दो आरोपियो को शुक्रवार को अवैध कट्टों के साथ गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियो के कब्जे से प्रथक-प्रथक दो कट्टे 315 बोर व 12 बोर मय जिंदा कारतूस के बरामद किए गए हैं। बताया कि आरोपी राहुल चौरसिया पूर्व में भी हत्या के आरोप में जेल जा चुका है, जब पुलिस द्वारा अवैध हथियारों के साथ पकडा गया तो पकड़ते ही बोले माफ कर दो अब क्राइम नहीं करेंगे। उक्त दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया। इस कार्रवाई में निरीक्षक अभिषेक चौबे, सउनि हरिशचंद यादव, सउनि बीडी राजपूत, प्रआर सुनील अरजारिया, आर. रावेंद तिवारी, जयकुमार, दीपक मिश्रा, अजय, ब्रजेश, दीपक दांगी, अनीश की मुख्य भूमिका रही है।
हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो