छतरपुर

क्षेत्र में दो विधायक करेंगे विकास कार्य: गोपाल भार्गव

Two MLAs will do development work in the area: Gopal Bhargava

छतरपुरFeb 10, 2021 / 12:11 am

हामिद खान

Two MLAs will do development work in the area: Gopal Bhargava

छतरपुर. पीडब्ल्यूडी मंत्री गोपाल भार्गव एक दिवसीय प्रवास पर कु घंटों के लिए छतरपुर पहुंचे। उनके आगमन पर सर्वप्रथम भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष शशिकांत अग्निहोत्री के नेतृत्व मैं युवा मोर्चा के द्वारा दरगुवा तिगद्दा, सड़वा तिगड्डा पर जनसमूह के साथ स्वागत किया गया। बड़ा मलहरा नगर में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा स्वागत किया गया एवं विधायक कार्यालय पहुंचकर कार्यकर्ताओं से भेंट की एवं उपचुनाव में सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत के लिए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जल्द ही आकर संपूर्ण विधानसभा में सभी कार्यकर्ताओं एवं जनता जनार्दन का आभार व्यक्त करूंगा। उसके बाद युवा मोर्चा के द्वारा मरई पर मुन्ना दुबे के द्वारा, बन्धा तिगद्दा पर लल्लू अबस्थी के द्वारा मंत्री का स्वागत किया गया। इस के बाद मंत्री मुंगवारी पहुंचे, जहां लड्डुओं से तुलादान किया गया। यहां गोपाल भार्गव ने संबोधित करते हुए कहा कि उपचुनाव में कई बार यहां जनसमूह के साथ बैठक की गई और हरिओम अग्निहोत्री और उनके पुत्र भाजयुमो मंडल अध्यक्ष शशिकांत अग्निहोत्री के द्वारा बेहद सक्रिय भूमिका इस चुनाव में निभाई गई। मैं सभी कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करता हूं। उन्होंने कहा कि इस विधानसभा में अब दो विधायक हैं एक प्रदुमन और दूसरा मै हम दोनों मिलकर इस विधानसभा को विकास के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ विधानसभा बनाएंगे।
फोटो-सीएचपी 090221-84

Home / Chhatarpur / क्षेत्र में दो विधायक करेंगे विकास कार्य: गोपाल भार्गव

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.