कचरा व गंदगी डंपिंग का सुरक्षित स्थान बनकर रह गए शहर विभिन्न तालाब
छतरपुरPublished: Oct 22, 2023 06:48:26 pm
वर्षों से सफाई को लेकर खूब हुई राजनीति, लेकिन हर बार निभाई औपचारिकता, तालाबों में कचरे से दूषित हो रहा पानी


किशोर सागर तालाब में पड़ा कचरा
छतरपुर. शहर में पानी का स्तर मेंटेेन करने और शोभा बढ़ा रहे तालाबों को अब रहवासी ही दूषित करने से बाज नहीं आ रहे हैं। नगर पालिका और जिला प्रशासन की कोशिशों के बाद भी लगातार इन तालाबों में कचरा फैका जा रहा है और इससे तालाबों का पानी दूषित हो रहा है। हालात हंै कि कई तालाबों पास से निकालने पर लोगों को दुर्गंध का सामना तक करना पड़ रहा है, जो कभी आसपास के लोगों के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाते थे। वह अब दुर्दशा के शिकार होते जा रहे हैं।