scriptVideo Giant Python hunt Nilgai calf and swallows it | VIDEO : देखते-देखते नीलगाय के बछड़े को निगल गया अजगर, लोग रह गए हैरान | Patrika News

VIDEO : देखते-देखते नीलगाय के बछड़े को निगल गया अजगर, लोग रह गए हैरान

locationछतरपुरPublished: Sep 19, 2023 07:51:52 pm

Submitted by:

Shailendra Sharma

खेत में अजगर ने किया नीलगाय के बछड़े का शिकार, फसल काट रहे लोगों ने अजगह को नीलगाय के बछड़े को निगलते देखा तो खड़े हो गए सभी के रोंगटे।

chhatarpur.jpg

छतरपुर. शिकार कितना भी बड़ा क्यों न हो एक बार अगर अजगर की पकड़ में आ जाए तो फिर उसका बच पाना बेहद मुश्किल होता है। ऐसा ही कुछ हुआ नीलगाय के एक बछड़े के साथ जिसे विशालकाय अजगर ने अपना शिकार बना डाला और फिर उसे पूरा का पूरा निगल गया। लोगों ने जब अजगर को नीलगाय का बछड़ा निगलते देखा तो हैरान रह गए उनके रोंगटे खड़े हो गए। वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी गई लेकिन वन विभाग की टीम के पहुंचने से पहले ही अजगर कहीं चला गया जिसके कारण अभी भी लोग अजगर की दहशत में हैं।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.