scriptचुनाव हारने के बाद प्रत्याशी ने मतदाता को जमकर पीटा, अस्पताल में भर्ती | Patrika News

चुनाव हारने के बाद प्रत्याशी ने मतदाता को जमकर पीटा, अस्पताल में भर्ती

locationछतरपुरPublished: Jun 28, 2022 06:50:43 pm

Submitted by:

Manish Gite

mp panchayat chunav 2022 – महाराजगंज पंचायत में सरपंच का चुनाव हारने पर उम्मीदवार के पति ने किया हमला…।

chhatarpur.png

mp panchayat chunav 2022

छतरपुर। मध्यप्रदेश में चल रहे पंचायत चुनाव में हार-जीत का असर अब दिखने लगा है। एक तरफ लोग जश्न मना रहे हैं, वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं चुनाव हारने के बाद दुश्मनी भी निकाल रहे हैं। प्रदेश में कई स्थानों से ऐसी ही खबरें आने लगी है। छतरपुर से भी यह खबर आई है।

पंचायत चुनाव में एक हारे हुए प्रत्याशी ने जीतने वाले प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने वाले एक शख्स को पीट दिया। मतदाता को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।

घटना छतरपुर सिविल लाइन थाना क्षेत्र के गांव महाराजगंज की है। 32 वर्षीय दिनेश पटेल को सरपंच पद के प्रत्याशी संतोष पटेल और उसके साथियों ने चुनाव में वोट न देने और विरोधी पक्ष का सपोर्ट करने पर घेर लिया और मारपीट कर दी। घायल दिनेश ने बताया कि बरायचखेरा पंचायत में 25 जून को चुनाव थे, जिसमें विनोद पटेल का समर्थक था और वह चुनाव जीतकर सरपंच बन गया, तो वहीं गांव का संतोष भी प्रत्याशी था जो कि चुनाव हार गया है।

हारने वाले प्रत्याशी संतोष ने चुनाव हारने के चुनावी रंजिश में अपने साथियों के साथ घेरकर जानलेवा हमला कर दिया और कहा कि उसका सपोर्ट और वोट क्यों दिया। पीड़ित ने थान में मामले की शिकायत दर्ज कराई है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो