सुबह 7 से शाम 5 बजे तक होगा मतदान
13 जुलाई बुधवार को प्रात: 7 से शाम 5 बजे तक होने वाले मतदान के लिए 222 मत केन्द्र बनाए गए है। जिसमें नौगावं में 43, महाराजपुर में 30, गढ़ीमलहरा में 16, बिजावर में 20, सटई 15, बक्स्वाहा में 15, बड़ामलहरा में 16, घुवारा में 15, लवकुशनगर में 22, चंदला में 15 और बारीगढ़ में 15 मतदान केन्द्रों पर वोट डाले जाएंगे।
नौगांव में 43 मतदान केन्द्र
नौगांव नगरपालिका के 20 वार्डो के लिए 17 हजार 148 पुरुष, 16 हजार 579 महिलाएं, अन्य 03 सहित 33 हजार 730 मतदाता अपने जनप्रतिनिधि चुनेंगे। वहीं महाराजपुर नगरपालिका के 15 वार्डो में 10 हजार 453 पुरुष एवं 9 हजार 327 महिलाएं अन्य 01 सहित 19 हजार 781 मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

नगर परिषदों में इतने मतदाता
गढ़ीमलहरा में 5 हजार 994 पुरुष एवं 5 हजार 320 महिलाएं सहित 11 हजार 314, बिजावर 7 हजार 774 पुरुष, 6 हजार 993 महिलाएं अन्य 02 सहित 14 हजार 769 मतदाता है। सटई में 4 हजार 517 पुरुष, 4 हजार 96 महिलाएं सहित 8 हजार 613 और बकस्वाहा में 4 हजार 60 पुरुष तथ 3 हजार 684 महिलाएं सहित 7 हजार 744 मतदाता वोट डालेंगे। बड़ामलहरा में 6 हजार 928 पुरुष, 6 हजार 276 महिलाएं सहित 13 हजार 204, घुवारा में 5 हजार 338 पुरुष, 4 हजार 754 महिलाएं सहित 10 हजार 92 मतदाता मतदान करेंगे। लवकुशगनर में 8 हजार 884 पुरुष, 8 हजार 54 महिलाएं, अन्य 02 सहित 16 हजार 900, चंदला में 4 हजार 991 पुरुष, 4 हजार 582 महिलाएं सहित 9 हजार 573 और बारीगढ़ में 3 हजार 998 पुरुष, 3 हजार 483 महिलाएं सहित 7 हजार 481 मतदाता वोट डालेंगे। जिसमें 80 हजार 45 पुरुष, 73 हजार 148 महिला एवं 08 अन्य सहित 1 लाख 53 हजार 201 मतदाता मतदान करेंगे।