छतरपुर विधायक के बाहर होने से कांग्रेस की सूची अटकी
छतरपुर से कांग्रेस विधायक आलोक चतुर्वेदी के दिल्ली प्रवास के चलते कांग्रेस शुक्रवार को छतरपुर के सभी 40 वार्डो की सूची जारी नहीं कर सकी। कांग्रेस ने नामांकन के आखरी दिन के पूर्व केवल 24 वार्डो के उम्मीदवारों की सूची जारी की है। बाकी वार्डो के उम्मीदवारों का फैसला शनिवार को नामांकन के आखरी दिन के पूर्व ही लिया जाएगा। कांग्रेस की जारी सूची में सबसे खास बात ये रही कि भाजपा की अध्यक्ष पद की दावेदार महिला मोर्चा की अध्यक्ष उर्मिला साहू के वार्ड क्रमांक 19 से प्रत्याशी की घोषणा नहीं हो सकी है। वहीं कुछ अन्य महत्वपूर्ण वार्ड के जिताऊ उम्मीदवारों पर मंथन जारी है।

संभागीय समित के हस्तक्षेप के बावजूद भाजपा की सूची अटकी
छतरपुर नगरपालिका समेत जिले की तीन नगरपालिका व एक नगर परिषद की सूची भाजपा पूर्व घोषणा के वाबजूद शुक्रवार की दोपहर नहीं कर सकी। देर रात तक सूची जारी नहीं हो सकी। जबकि शुक्रवार को जिला अध्यक्ष समेत पार्टी के तीन कद्दावर नेता सूची लेकर संभागीय समित व मंत्री भूपेन्द्र सिंह के पास गए। जहां पूर्व जिला अध्यक्ष के 15 नामों से 9 नामों पर मुहर भी लग गई , लेकि न उसके वाबजूद देर रात तक सूची अटकी रही। पिछली परिषद में 30 भाजपा पार्षद व 3 निर्दलीय समर्थन से चली शहरी सरकार के 25 पार्षदों का टिकट काटने से घमासान मचा हुआ है। जिसके चलते भाजपा की सूची अटकी हुई है।

कांग्रेस ने जारी की इन उम्मीदवारों की सूची
कांग्रेस ने छतरपुर नगरपालिका के वार्ड क्रमांक 1 महारानी वार्ड से नगर अध्यक्ष अरविंद गोस्वामी की पत्नी आस्था गोस्वामी को दिया गया है। वहीं वार्ड क्रमांक 2 कुशाभाइ ठाकरे से गोविंद तिवारी, 3 डॉ राजेन्द्र प्रसाद से कीर्ति विश्वकर्मा, 6 लोहिया वार्ड से रक्षा खरे, 9 विवेकानंद से बद्री ताम्रकर, 11 सिद्धेश्वर से शालू घोष, 12 मालवीय वार्ड से रामकुवर अनुरागी, 13 नेहरु वार्ड से शब्बीर खान, 14 आंबेडकर वार्ड से आसिया असिफ राइन, 15 राजीव गांधी से रुकसार बानों, 16 चित्रगुप्त से ललिता मिश्रा, 18 लक्ष्मीबाई से ममता अहिरवार, 21 वीरांगना अवंती बाई से विनोद अहिरवार, 23 मैथली शरण से सनत गुरुदेव, 25 तिलक वार्ड से आजाद अली, 26 शिवाजी वार्ड से शकीला अली, 27 नेवालकर वार्ड से भावना सोनी,28 सस्वती वार्ड से शिवानी चौरसिया, 30 संत रविदास वार्ड से मुन्ना महोबिया, 31 महात्मा गांधी से मदन लाल अग्रवाल, 36 रविन्द्र नाथ टैगोर वार्ड से राजेश मिश्रा, 38 चंद्रशेखर वार्ड से काशीबाई कुशवाहा व वार्ड क्रमांक 40 राजमाता विजया राजे सिंधिया वार्ड से से रागनी द्विेदी को टिकट दिया है।