script13 वर्षों से नल से पानी आने का इंतजार कर रहे वार्ड के लोग | Water Crisis in Baxwaha: Nal Se Jal Yojana Flop In Baxwaha Chhatarpur | Patrika News

13 वर्षों से नल से पानी आने का इंतजार कर रहे वार्ड के लोग

locationछतरपुरPublished: May 26, 2020 07:11:49 pm

Submitted by:

Samved Jain

गर्मी आते ही बढ़ जाता है संकट, कस्बा के ग्रामीण परेशान

13 वर्षों से नल से पानी आने का इंतजार कर रहे वार्ड के लोग

13 वर्षों से नल से पानी आने का इंतजार कर रहे वार्ड के लोग

बकस्वाहा. बकस्वाहा विकासखंड जल संकट से जूझ रहा है। नगर में यहां जलापूर्ति के नाम पर लाखों रुपए आए, लेकिन ेवास्तविक स्थिति आज भी भयावह बनी हुई है। नगर में स्वीकृत 1 करोड़ 9 लाख की जल आवर्धन योजना, तालाब सौंदर्यीकरण, नलकूप खनन जैसे कार्य कहने के लिए चल रहे हैं, फिर भी संकट हैं कि बना हुआ है। सबसे Óयादा भयावह स्थिति बक्सवाहा के हरिजन बस्ती की है, जहां बीते 1& वर्षों से नलों में पानी नहीं आया। यहां गर्मी में एक-एक बूंद के लिए लोगों को परेशान होते देखे जा सकता है।
बकस्वाहा नगरवासियो को लंबे समय से नगर पंचायत 5 दिन में एक बार नलजल उपलब्ध करा पा रही है। ऐसी स्थिति में नागरिक &0 से 50 रुपया खर्च करके मात्र 2 सौ लीटर पानी खरीदने को मजबूर है। नगर के वार्ड नंबर 10,11,14,15 हरिजन बस्ती है। यहां पेयजल उपलब्ध कराने के लिए पाइप लाइन तो है, लेकिन पाइप लाइन खराब होने के कारण विगत 1& वर्षों से यहां किसी भी वार्डवासी को पानी नहीं मिल पा रहा है। यहां सिर्फ पानी खऱीदना ही विकल्प बचता है। लोग 200 रुपए की मजदूरी करने वाले मजदूर रोज 50 रुपए का पानी खरीदते है।
करोड़ो खर्च करने के बाद नहीं मिला एक बूंद पानी
एक करोड़ 28 लाख की लागत से बनाई गई 2005 में जल आवर्धन योजना से इस वार्ड के लोगों को एक बार फिर आस थी। टंकी और पाइप लाइन बस्ती के वार्ड नंबर 14 में ही बनाई गई थी, लेकिन घटिया पाइप लाइन और निर्माण के कारण एक बूूंद पानी भी नहीं मिल पाया।
इसी तरह लगभग चार वर्ष पहले समूचे नगर को भीषण जलसंकट ने निजात दिलाने 1& करोड़ 54 लाख से नलजल योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ती दिखाई दे रही है। लोगों का कहना है उक्त योजना के चलते नगर के 15 वार्डों में डली लगभग 14 करोड़ की सीसी सड़कें खोद दी गई, जिनकी मरम्मत के लाले पड़े है। लगभग चार वर्ष व्यतीत होने को है पर न तो आज तक नलजल योजना का सुख नसीब हुआ और न ही सड़कें दुरुस्त की गई। सड़क मरमत के नाम नगर के मुख्य मार्गों में सड़कें खुदी पड़ी हैं। इन दावों की पोल तब खुलती नजर आती है कि नगर में केवल 494 नल कनेक्शन है जबकि मकान संख्या 1800 से अधिक है और परिवारों की बात करें तो 2100 से अधिक परिवार है।
वर्जन
जिस वार्ड की बात हो रही हैं, वहां की पाइप लाइन खराब है। टैंकर से पानी पहुंचाने की व्यवस्था की जाएगी।
लखन पाठक, सीएमओ नगर परिषद बकस्वाहा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो