scriptकेन नदी में चार मीटर बढ़ा पानी | Water increased by four meters in Ken river | Patrika News

केन नदी में चार मीटर बढ़ा पानी

locationछतरपुरPublished: Aug 04, 2021 05:23:49 pm

Submitted by:

Dharmendra Singh

लगातार हो रही बारिश से छतरपुर से लगे यूपी के बांधों में भी बढ़ा पानी

गंगऊ बांध से छलका 12000 क्यूसेक पानी

गंगऊ बांध से छलका 12000 क्यूसेक पानी


छतरपुर। मानसून की झमाझम बारिश से जिले के बांधों में पानी छलक ने लगा है। गंगऊ बांध से 12000 क्यूसेक पानी उफनाकर केन नदी में आ रहा है। गंगऊ बांध के पानी से केन नदी का जलस्तर भी करीब दो मीटर तक बढ़ गया है। गंगऊ बांध के वियर क्षेत्र में 31 मिलीमीटर, रनगवां व बरियारपुर 30-30 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। बीते 24 घंटे में गंगऊ से डिस्चार्ज हो रहे पानी में 2650 क्यूसेक का इजाफा हुआ है। अभी तक 9340 क्यूसेक पानी नदी में गिर रहा था। अब यह बढ़कर 11990 क्यूसेक हो गया। इसी तरह बरियारपुर में डिस्चार्ज हो रहे पानी में 1370 क्यूसेक की वृद्धि हुई है। यह 5780 से बढ़कर 7150 क्यूसेक हो गया है। जिससे केन नदीं के जल स्तर में 4 मीटर तक का इजाफा हुआ है।

केन नदी के कछार वाले इलाके में भी जलस्तर लगभग दो मीटर बढ़ गया है। इसका जलस्तर 96.86 मीटर पर पहुंच गया। खतरे के निशान से यह करीब सात मीटर नीचे है। गंगऊ बांध के अवर अभियंता वेदप्रकाश गौड़ का कहना है कि मध्यप्रदेश के इनकैचमेंट क्षेत्रों में हो रही बारिश से गंगऊ बांध का जलस्तर बढ़ गया है। रात-दिन जलस्तर पर नजर रखी जा रही है। फिलहाल खतरे की बात नहीं है।
फैक्ट फाइल
बांध वर्षा मिलीमीटर जलस्तर मीटर में
गंगऊ 31 223.81
रनगवां 30 223.48
बरियारपुर 30 185.47
उर्मिल 51 229.80

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो