scriptMP : ठंड ने 25 सालों का तोडा रिकॉर्ड, न्यूनतम 1.6 दर्ज, गलन से घरों में दुबके लोग | Winter 2018 Cold cracked record for 25 years now in 1.6 dc khajuraho | Patrika News

MP : ठंड ने 25 सालों का तोडा रिकॉर्ड, न्यूनतम 1.6 दर्ज, गलन से घरों में दुबके लोग

locationछतरपुरPublished: Dec 18, 2018 12:50:54 pm

Submitted by:

Samved Jain

1993 में आज के दिन दर्ज हुआ था यह तापमान, कड़ाके की ठंड में कश्मीर बना शहर

chhatarpur

chhatarpur

उन्नत पचौरी छतरपुर। जिले में ठंड ने अीते 25 सालों का रिकॉर्ड तोडा दिया, सोम वार को न्यून तम ताप मान 1.6 डिग्री दर्ज किया गया तो वहीं अधिक तम ताप मान 21.2 रहा। जिले में हो रही कडाके की ठंड से लोग अपने घरों में ही दुबके रहे हालाकि दिन में बीच -बीच में धूप निकलने पर लोग घरों से बाहर निकले लेकिन सर्द हवाओं ने फिर से लोगों को घरों के अंदर रहने के लिए मजबूर कर दिया।
वहीं शाम होने ही फिर सर्दी ने अपना जोर दिखाना शुरू कर दिया और गलन भरी सर्दी से लोग सहमें नजर आए। यह नजारा देख लोगों के मुख से एक ही बात निकल रही थी कि शहर तो कश्मीर बन गया। अभी से यहां पर कश्मीर की तरह सर्दी ने अपना कहर ढाना शुरू कर दिया है। वहीं शहर के साथ- साथ जिले के अधिकांस हिस्सों में सोम वार को ठिठुरन भरी ठंड जारी रही। कई हिस्सों में शीत लहर का असर बना हुआ है। यहां खजुराहो में सबसे अधिक ठंडा रहा, जहां ताप मान 1.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं नौगांव में न्यून तम ताप मान 4.3 और अधिक तम ताप मान 24.1 दर्ज किया गया।
मौसम विज्ञान केंद्र खजुराहो द्वारा बताया कि रात में न्यून तम तापमान में और गिरावट आएगी। लेकिन मंगल वार से बादल होने के बाद लोगों को ठंड से हल्की राहत मिल सकेगी। उन्होंने बताया कि सोमवार को न्यून तम तापमान 1.6 दर्ज किया गया जो पिछले २५ सालों का रिकॉर्ड तोडा है। इससे पहले 17 दिसम्बर1993 में यह तापमान दर्ज किया गया था। कश्मीर और हिमाचल की पहाडियों में हुई बर्फ बारी के चलते यहां ठंड का असर बढ़ा है। सर्द हवाओं ने सोमवार को कई हिस्सों को शीत लहर की चपेट में ले लिया। इसके साथ दोपहर तक कोहरे भी बना रहा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो