छतरपुर

महिला की आग से जलकर मौत, परिजनों ने लगाया गांव के ही युवक पर परेशान करने का आरोप

– मायके पक्ष ने लगाया ससुराली जनों पर प्रताडि़त करने का आरोप

छतरपुरDec 15, 2019 / 11:36 am

Unnat Pachauri

Woman burnt to death by fire, family members accuse village man of harassing her

छतरपुर। नौगांव थाना क्षेत्र के लहेरा पुरवा गांव में एक महिला घर में आग से बुरी जरह से झुलस गई। परिजनों द्वारा उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। वहीं महिला के परिजनों द्वारा गांव के ही रहने वाले एक युवक पर महिला को परेशान करने लगाते हुए कहा कि युवक से परेशान होकर महिला ने खुद को आग लगा ली। वहीं महिला के मायके पक्ष के लोगों ने बताया कि महिला को युवक परेशान करता था और इसी को लेकर महिला और पति के बीच विवाद हुआ था। जिसको लेकर उसने आग लगा ली। जानकारी के अनुसार नौगांव थाना क्षेत्र के लहेरा पुरवा गांव निवासी गोलू विश्वकर्मा की शादी वर्ष २०१५ में मांतगुवां थाना क्षेत्र के सांकरी बरा गांव निवासी मोतीलाल की पुत्री रश्मी के साथ हुई थी। शनिवार को रात में करीब ९.३० बजे में घर पर अकेली थी। इस दौरान उसके चीखने दिल्लाने की आवाज आई, जिसपर आसपास के लोग पहुंचे लेकिन अंदर के कुंडी बंद होने से गोलू विश्वकर्मा के चाचा मुन्नू छत से अंदर पहुंचा और कुंड़ी खोली और कंबल आदि डालकर महिला के शरीर में लगी आग बुझाई। लेकिन तब तक महिला बुरी तरह से झुलस चुकी थी। घटना की सूचना पर पहुंची १०८ एंबुलेंस द्वारा महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर इलाज के दौरान रात करीब १२.३० बजे उसकी मौत हो गई। इसकी सूचना चौकी पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। वहीं महिला के चाचा ससुर मुन्नू विश्वकर्मा ने बताया कि गांव का ही रहने वाला राघवेंद्र यादव द्वारा महिला को बीते दो साल से परेशान कर रहा था। जिससे महिला काफी परेशान थी। इसकी जानकारी महिला के परिजनों द्वारा युवक के परिजनों को दी और कई बाद पंचायतें भी कराई लेकिन युवक नहीं माना और महिला को परेशान कर रहा था। जिस कारण महिला और पति के बीच विवाद भी होता था। मुन्नू ने बताया कि शनिवार को रात में राघवेंद्र यादव महिला के घर पहुंचा था और धमकी दी थी। जिसके बाद महिला ने केरोसिन उड़ेलकर खुद को आग लगा ली।
मायके पक्ष ने लगाया पति पर आरोप
महिला रश्मी के पिता मोतीलाल, भाई संजय ने बताया कि रश्मी के पति गोलू द्वारा गांव के कुछ युवकों के साथ घर में पार्टी करता था। जिसके बाद वह अपने दोस्तों और पति पर शक करने लगा था। जिससे दोनों में विवाद होता था। इसके साथ विवाद के दौरान दहेज में कुछ नहीं मिलने का ताना दिया जाता था। रश्मी के पिता मोतीलाल ने बताया कि शनिवार को दोपहर रश्ती को फोन आया जिसमें विवाद होने की जानकारी दी। जिसपर मोतीलाल ने गोलू से बात की और विवाद नहीं करने के लिए कहा। उन्होंने आरोप लगाया कि रश्मी का गोलू से विवाद हुआ और इसी दौरान उसने महिला को आम लगाकर मार डाला और उसकी मौत हो जाने के बाद मायके पक्ष के लोगों को जानकारी दी गई।

Home / Chhatarpur / महिला की आग से जलकर मौत, परिजनों ने लगाया गांव के ही युवक पर परेशान करने का आरोप

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.