script100 मक्का बेच रहे 1000 में | 100 sells maize in 1000 | Patrika News

100 मक्का बेच रहे 1000 में

locationछिंदवाड़ाPublished: Jun 22, 2019 06:03:23 pm

एसडीएम रोशन राय कृषि विभाग कार्यालय पहुंचे और निरीक्षण किया साथ ही कर्मचारियों को व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए।

100 sells maize in 1000

100 sells maize in 1000

दातलावादी. विकासखंड जुन्नारदेव का दातला स्थित कृषि विभाग कार्यालय में किसानों को बोवनी के लिए मक्का उपलब्ध होने के बाद भी नहीं दिया जा रहा है।
इसके बाद ग्रामीण क्षेत्र से आए किसानों ने एसडीएम से शिकायत की जिसके बाद किसानों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम रोशन राय कृषि विभाग कार्यालय पहुंचे और निरीक्षण किया साथ ही कर्मचारियों को व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। साथ उन्होंने किसानों को उचित मूल्य पर किसानों को मक्का बीज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
किसानों ने कृषि विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों पर महंगे दामों पर मक्का बीज बेचने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने कहा कि १०० रुपए का मक्का बीज हजारों रुपए में बेचा जा रहा है। वहीं समय पर मक्का बीज का वितरण नहीं किया जा रहा है। जुन्नारदेव विधानसभा मुख्यालय में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के किसानों को 90 प्रतिशत अनुदान पर 100 रुपये में मिलने वाला मक्का हजारों रुपए में बेचा जा रहा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो