scriptलेंढोरी में 129, जाम में 87 जोड़ों की शादी | 129 in Landhopori, 87 married couples in Jam | Patrika News

लेंढोरी में 129, जाम में 87 जोड़ों की शादी

locationछिंदवाड़ाPublished: Mar 04, 2019 05:10:07 pm

Submitted by:

sunil lakhera

मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह योजना

129 in Landhopori, 87 married couples in Jam

लेंढोरी में 129, जाम में 87 जोड़ों की शादी

छिंदवाड़ा. पंाढुर्ना में मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह योजना के तहत् 129 जोड़ों ने ग्राम पंचायत लेंढोरी में एकदुजे का हाथ थामा। विवाह दोपहर 2 बजे विधायक निलेष उईके, जनपद सदस्य रवि खापरे की उपस्थित में हुए। इस दौरान जनप्रतिनिधि भी बारातियों के साथ जमकर थिरके। पंचायत भवन से दोपहर 1 बजे बारात निकली। सभी दुल्हें एक साथ मंडप की ओर रवाना हुए। इस मौके पर पूर्व मंडी अध्यक्ष अशोक नारनवरे, सरपंच वनिता उइके, उपसरपंच संदीप उइके ने वर-वधु को आशीर्वाद दिया। विधायक नीलेश उइके ने इस मौके पर कहा कि प्रदेश सरकार ने इस योजना के अंतर्गत अब 51 हजार रुपए की राशि दी है। इसमें से 3 हजार रु. व्यवस्था पर और 48 हजार रु. बेटी के खाते में जाएंगे। पहले दहेज का सामान अधिकारी मिलकर खरीदा करते थे। जिसमें कई बार क्वालिटी ठिक नही होने के आरोप लगे मुख्यमंत्री ने इस समस्या को खत्म ही कर दिया। कार्यक्रम की व्यवस्था में सीईओ विजय लक्ष्मी मरावी और जनपद पंचायत के कर्मचारियों ने सहयोग दिया। वहीं पिछली भाजपा कार्यकर्ता इस सामूहिक विवाह में आगे दिखाई देने वाले भाजपा संगठन के पदाधिकारी इस आयोजन में नजर नहीं आए।
उमरानाला/ मोहखेड़/ जाम ञ्च पत्रिका. ग्राम जाम में रविवार को जनपद पंचायत मोहखेड़ के तत्वावधान में मुख्यमंत्री कन्या दान / निकाह योजना के अंतर्गत 87 जोड़ों का विवाह किया गया जिसमें 3 युवक-युवतियों के परिजनों एवं प्रशासनिक अधिकारियों तथा आसपास के क्षेत्र वासियों की उपस्थिति एवं गायत्री शक्ति पीठ उमरानाला के गुरुजनों एवं सदस्यों ने सामूहिक विवाह संपन्न कराए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो