ऑटो की टक्कर से फैक्ट्री के कर्मचारी की मौत
पांढुर्ना. नगर के मुख्य मार्ग पर वन विभाग के सामने फैक्ट्री से घर लौट रहे एक कर्मचारी को तेज गति से आ रहे ऑटो ने टक्कर मार दी। कर्मचारी को गंभीर हालत में नागपुर रैफर
किया गया था जिसकी देर रात उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना शुक्रवार शाम की है।
पुलिस के अनुसार महावीर वार्ड निवासी राजेन्द्र ४९ वर्ष पिता नंदु नंदवार शुक्रवार शाम 4 बजे फैक्ट्री से काम खत्म कर घर लौट रहा था। इस दौरान वन विभाग कार्यालय के सामने तेज गति से आ रहे बिना नंबर प्लेट के ऑटो की टक्कर से राजेन्द्र को सिर पर गंभीर चोंटे
लगी थी। सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद नागपुर रैफर किया गया। जहां राजेन्द्र की मौत हो गई। पुलिस ने ऑटो को जब्त कर पुलिस थाना परिसर में खड़ा करा दिया है। चालक फरार बताया जा रहा है।