साहेबे कमाल गुरु गोविंदसिंह की 350वीं जयंती सिख धर्मावलंबी प्रकाश पर्व के रूप में गुरुवार केा मना रहें हैं।
chhindwara
छिंदवाड़ा. साहेबे कमाल गुरु गोविंदसिंह की 350वीं जयंती सिख धर्मावलंबी प्रकाश पर्व के रूप में गुरुवार केा मना रहें हैं। स्टेशन स्थित गुरुद्वारा में सुबह 9.30 बजे से विशेष कार्यक्रम शुरु हो गए। श्रद्धा और उल्लास के साथ यहां कीर्तन और अरदास में सिख धर्मावलंबी पहुंचे और गुरू को नमन किया। सुबह से ही यहां चहल-पहल शुरु हो गई थी। सुबह 10.30 बजे अखंड साहेब और सहज पाठ का समापन हुआ। इसके बाद सेवकसिंहजी और उनके साथियों ने कीर्तन किया। बड़ी संख्या सिख धर्मावलंबियो के अलावा सभी धर्मों के लोग गुरुद्वारा पहुंचे और गुरु ग्रंथ साहब के सामने माथा टेक प्रकाश पर्व की बधाई एक दूसरे को दी।