छिंदवाड़ा

9 करोड़ से होंगे ये कार्य

नगर पालिका चौरई, नगर परिषद चांद और बिछुआ को मुख्यमंत्री अधोसरंचना विकास मद से नगर के विकास कार्यों और नगर के सौन्दर्यीकरण के लिए बड़ी सौगात दी है।

छिंदवाड़ाAug 12, 2017 / 05:06 pm

sanjay daldale

9 crores

चौरई. चौरई विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाली एक नगरपालिका और दो नगर परिषदों को नगर के विकास कार्यों एवं नगर के सौंदर्यीकरण कार्य के लिए विधायक पं. रमेश दुबे के लगातार प्रयासों से मप्र सरकार की ओर नौ करोड़ रुपए की सौगात की स्वीकृति मिली है। विधायक कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर पालिका चौरई, नगर परिषद चांद और बिछुआ को मुख्यमंत्री अधोसरंचना विकास मद से नगर के विकास कार्यों और नगर के सौन्दर्यीकरण के लिए बड़ी सौगात मुख्यमंत्री ने दी है। विधायक ने सीएम से लगातार मांग की थी कि चौरई विधानसभा में चौरई नगरपालिका के साथ साथ दो नवगठित नगर पंचायत भी हैं।

तीनों नगरों में विकास कार्यों लिए राशि उपलब्ध नही होने से विकास कार्य नही हो पा रहे हैं। यहाँ विकास कार्यों के लिए पर्याप्त राशि की आवश्यकता है। विधायक द्वारा बार बार पत्राचार किया गया और सीएम से मुलाक़ात पर क्षेत्र के विकास के लिए राशि की मांग की गई थी। सीएम ने विधायक की मांग स्वीकार करते हुए नौ करोड़ की राशि देने के लिए सैद्धान्तिक स्वीकृति दे दी है इस सन्दर्भ में प्रदेश के नगरीय प्रशासन संचालनालय ने तीनो मुख्यनगरपालिका अधिकारियों को पत्र जारी कर विकास और सौंदर्यीकरण से सम्बंधित कार्यों का डीपीआर तैयार करवाकर जल्द से जल्द शासन को भेजने के लिए निर्देशित किया है। सीएम द्वारा दी गई इस सौगात के सम्बन्ध में चौरई विधायक ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद किया है।

चौरई में हो सकेंगे विकास कार्य
मुख्यमंत्री अधोसरंचना विकास मद मिलने के बाद नगर पालिका परिषद चौरई में सुस्त पड़े विकास कार्यों को पर्याप्त राशि मिलने से गति मिल सकेगी। नगर के डिवाइडर के बीच लगे विद्युत पोलों को हटाकर आधुनिक डिजाइन के लाइटिंग पोल लगाने के अलावा नगर से जुड़े अन्य बड़े विकास कार्य भी कराए जाएंगे ।

जल्द बनेगी सीसी सड़क
करमोहनीबंधी.ग्राम पंचायत करमोहनीबंधी में शुक्रवार को १५० मीटर सीसी सड़क का भूमिपूजन कार्य सरपंच चन्द्ररसिंग अरकोम द्वारा किया गया। जानकारी में बताया जा रहा है कि १५० मीटर सीसी सड़़क का निर्माण वार्ड क्रमांक एक में पंचपरमेश्वर निधि से होना है।

Home / Chhindwara / 9 करोड़ से होंगे ये कार्य

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.