scriptउपाध्यक्ष अनुसुईया उइके से मिलने बड़ी संख्या में लोग पहुंच | A large number of people reach the Vice President Anusuya Uike | Patrika News

उपाध्यक्ष अनुसुईया उइके से मिलने बड़ी संख्या में लोग पहुंच

locationछिंदवाड़ाPublished: Jul 22, 2019 11:18:54 am

अनुसुइया उइके से मिलने वालों का लगा तांता

patrika

उपाध्यक्ष अनुसुईया उइके से मिलने बड़ी संख्या में लोग पहुंच

छिंदवाड़ा . भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेत्री और राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की उपाध्यक्ष अनुसुईया उइके से मिलने बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। वे तीन दिनी दौरे पर छिंदवाड़ा आई है। उन्हें पिछले दिनों छत्तीसगढ़ का राज्यपाल बनाने की घोषणा हुई है। कई सामाजिक संगठन मिलकर उन्हें बधाई दे रहे हैं साथ ही स्मृति चिह्न भी सौंप रहे हैं। रविवार को बौद्ध महासभा ने उन्हें भगवान बुद्ध की प्रतिमा भेंट की। भारतीय बौद्ध महासभा के पदाधिकारियों ने उनके निज निवास पर स्वागत किया। रमेश लोखंडे के साथ अन्य पदाधिकारी और सदस्य भी मौजूद रहे। नुन्हारिया मेहरा समाज ने संविधान की प्रस्तावना को फ्रेम में मढ़ाकर भेंट किया। समाज के पदाधिकारियों ने इस अवसर को पूरे जिले के लिए गौरवशाली बताया। मप्र विद्युत कर्मचारी संघ फेडरेशन के प्रभुनारायण नेमा, आर के सोनी, आईडी सूर्यवंशी, केएन उपाध्याय, संतोष शर्मा भेंट करने पहुंचे।
सर्वआदिवासी समाज मिलकर मनाएगा दिवस
. विश्व आदिवासी दिवस पर आगामी 9 अगस्त को छिंदवाड़ा में विशेष कार्यक्रम होने वाला है। यह आयोजन दशहरा मैदान पर होगा। इसी को लेकर सर्वआदिवासी समाज की एक बैठक दशहरा मैदान में रविवार की शाम को हुई। आदिवासी संगठन और समाज मिलकर सामूहिक रूप से इस दिन को मनाएंगे।
छिंदवाड़ा में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के भी उपस्थित रहने की संभावना है। मध्यप्रदेश में पहली बार इस दिन शासकीय अवकाश घोषित किया गया है। बैठक में कार्यक्रम और इस दौरान होने वाले आयोजनों पर चर्चा हुई। बैठक में जितेंद्र शाह, लालसिंह भलावी, सुनील तिरगाम, अमरसिंह मरावी, महेश सराठी, ईश्वर कवरेती, सुरेश कुमरे, शालिकराम मरकाम, दुर्गाप्रसाद मसराम, रविशंकर सिरसाम, पंचराम मसराम, रमेश उइके आदि उपस्थित थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो