scriptपुलिस की तत्परता से बची एक शख्स की जान | A man survived by the police's preparedness | Patrika News

पुलिस की तत्परता से बची एक शख्स की जान

locationछिंदवाड़ाPublished: Feb 11, 2019 12:10:25 pm

80 फीट गहरे कुएं से निकाला

patrika

पुलिस की तत्परता से बची एक शख्स की जान

छिंदवाड़ा. पुलिस की तत्परता और हमदर्दी की चारों तरफ चर्चा हो रही है। मामला उमरानाला क्षेत्र का है। पुलिस ने करीब एक घंटे तक लगातार रेस्क्यू किया जिसके बाद सफलता हाथ लगी और एक जिंदगी बच गई। दरअसल, हुआ यू कि रविवार शाम करीब सात बजे एक शख्स ने उमरानाला मंडी रोड स्थित कुएं में छलांग लगा दी। कुएं की गहराई का पता चला तो सभी ने सोच लिया था कि उसकी मौत हो गई होगी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तो वह जीवित था। रेस्क्यू शुरू किया और उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
उमरानाला चौकी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रात करीब सात बजे सूचना मिली कि मंडी रोड पर एक व्यक्ति 80 फीट गहरे कुएं में गिर गया है। सूचना पर तत्काल चौकी प्रभारी अपने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे। कुएं में देखा तो वह जीवित था। पुलिस ने रेस्क्यू शुरू किया और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। उसे जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक गुमान मस्तकार का परिवार के सदस्यों से किसी बात पर विवाद हो गया जिसके बाद उन्होंने कुआं में छलांग लगा दी। रेस्क्यू में चौकी प्रभारी बीएस घोशी, प्रधान आरक्षक प्रदीप शर्मा, आरक्षक रामगणेश, ब्रजेश, राजकिशोर बघेल एवं डायल 100 के पायलेट अरुण तिवारी की विशेष भूमिका रही।

ट्रेंडिंग वीडियो