scriptमनोकामना सिद्धि के लिए रखा कलश | A vase kept for wishing fulfillment | Patrika News

मनोकामना सिद्धि के लिए रखा कलश

locationछिंदवाड़ाPublished: Oct 09, 2019 11:34:51 pm

Submitted by:

arun garhewal

कलश विसर्जन के दौरान बारिश में भी कलश विसर्जन करने महिलाए पहुंची।

मनोकामना सिद्धि के लिए रखा कलश

मनोकामना सिद्धि के लिए रखा कलश

गुढ़ी अम्बाड़ा. सतपुड़ा की सुरम्य वादियों में बसा अंबाड़ा स्थित मां हिंगलाज शक्तिपीठ में शारदीय नवरात्र में रखे गए 3801 मनोकामना कलशों का विसर्जन नवमी के दिन किया गया। इसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कलश विसर्जन के दौरान बारिश में भी कलश विसर्जन करने महिलाए पहुंची। लगभग एक किमी का सफर तय कर मुआरी वर्कशॉप के पास बनाए गए कृतिम कुंड में कलशों का विसर्जन किया गया। इन कलशों में मां हिंगलाज का आशीर्वाद स्वरूप कलश का पवित्र तेल व सिक्का पाकर श्रद्धालु महिलाएं खुशी से आनंदित हो उठी। बताया जाता है विसर्जन यात्रा के बाद भंडार में लगभग १५ हजार से अधिक श्रद्धालु शामिल हुए।

चौरई. शारदेय नवरात्र के अवसर पर षष्ठीमाता के सिद्धपीठ धाम कपुरदा में स्थापित 1401 मनोकामना कलशों का नौ दिनों के पूजन पाठ के बाद सोमवार को विसर्जन हुआ। विसर्जन के दौरान मंदिर प्रांगण में हजारों भक्त पहुंचे और भक्तों ने माता को विदाई देकर आशीर्वाद लिया दूसरी ओर चौरई नगर के माता मंदिर में 116 कलशों का विसर्जन भी हुआ विसर्जन के बाद भक्तों के लिए माता मंदिर समिति द्वारा प्रतिवर्ष भण्डारे का आयोजन किया जाता है।

जुन्नारदेव. विकासखंड में नवमीं के दिन समस्त दुर्गा माता पूजा पंडालों में हवन पूजन के साथ ही भंडारे का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में नगर के डुंगरिया जीएम कार्यालय एवं दातला सहित अन्य स्थलों पर विराजमान दुर्गा मां की बंगाली प्रतिमा में विशेष पूजा अर्चना की गई। शनिवार को नवरात्रि पर्व की सप्तमी तिथि के दिन नगर के वार्ड क्रमांक 2 विश्वकर्मा मोहल्ला में जय शक्ति दुर्गा उत्सव समिति के मंडप परिसर में मातृशाक्तियों द्वारा सुहागले कार्यक्रम किया गया।

सांवरी बाजार. मोहखेड़ विकासखंड की ग्राम पंचायत सांवरी बाजार में सभी ग्रामवासियों की मदद से पूरे ग्राम में मात्र एक सार्वजनिक मूर्ति की स्थापना की गई। यह नवरात्र के दौरान रात्रि में प्रतिदिन भारतीय खेल पद्धति को बनाए रखने के लिए वालीबॉल, कबड्डी आदि खेलों का आयोजन किया जा रहा है जिसमें दूर-दूर गांव के खिलाड़ी भाग लेकर अपने खेल का प्रदर्शन कर रहे हैं।

उमरेठ. नवरात्र की समाप्ति के साथ सोमवार को नगर शक्ति पीठ माता मंदिर उमरेठ में विराजित ज्योति कलश व जवारा का विसर्जन शोभायात्रा निकाल कर तिरवेनी नदी में किया गया। जवारे दर्शन के लिए बहुत भीड़ जमा थी। दुर्गा मंदिर में पूजा.पाठ के बाद तिरवेनी नदी उमरेठ में विसर्जन किया गया। जवारे विसर्जन के दौरान समिति द्वारा विशेष व्यवस्था बनाई गई ।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो