सिवनी रोड पर नागपुर की तरफ से आने वाले ट्रक व अन्य वाहन जो सिवनी की तरफ जाना चाहते हैं। चालक ढ़ाबा के पास से गलत दिशा में यानी सिवनी की तरफ से छिंदवाड़ा आने वाले वाहनों की लेन से होते हुए आगे जाकर सिवनी जाने वाली लेन पर आते हैं। रात के समय भारी ट्रक सहित अन्य वाहनों की लाइट हाईबिम पर होती है इस वजह से सिवनी की ओर से छिंदवाड़ा आने वाले वाहनों को सामने की स्थिति साफ दिखाई नहीं देती और वे दुर्घटनाग्रस्त होते हैं। इसकी मुख्य वजह है नागपुर की तरफ से आने वाले वाहनों को उपर चढऩे के बाद अपनी दिशा में आने के लिए कोई जगह नहीं है। अगर अंडर ब्रिज के नीचे की बात करें तो नागपुर की ओर से आने वाला वाहन सीधे नरसिंहपुर के लिए जाते हैं। उपर आने पर सिवनी की ओर जाने वाली लेन पर आने के लिए उन्हें श्री जी लॉन के सामने तक आना होता है जो अधिक दूरी है।
यह होना चाहिए सुधार
उक्त स्थान पर रैलिंग व डिवाइडर हटाकर सिग्नल लगाया जा सकता है। इससे नागपुर की तरफ से आने वाले वाहनों को सीधे सिवनी की लेन पर लाया जा सकता है। इसके अलावा अंडर पास से नरसिंहपुर रोड की ओर से घूमाकर सिवनी जाने वाली लेन पर लाया जा सकता है। इस खामी को इंजीनियरों के माध्यम से जल्द दूर किया जाएगा।
नागपुर-छिंदवाड़ा नेशनल हाइवे पर इमलीखेड़ा अंडर ब्रिज के शहर की ओर वाले मुहाने पर अक्सर दुर्घटनाएं होती है। यहां भी तकनीकी खामी बताई जा रही है। इसी वजह से यहां आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है। दोनों लेन की दूरी सामान होने के कारण यहां दुर्घटनाएं होती है। इसी तरह ओवर ब्रिज पर मुलताई की ओर से आने वाले कार और दोपहिया चालक अक्सर गत लेन से घूमते हैं यानि जिस लेन से छिंदवाड़ा से मुलताई की ओर जाना चाहिए उस लेन से आते हैं। इसके कारण यहां भी दुर्घटनाएं दर्ज की जा रही है।
यह होना चाहिए सुधार
इमलीखेड़ा अंडर ब्रिज पर दोनों सर्विस रोड को 25 से 30 मीटर आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। इससे दोनों लेन से आने वाले वाहन सामान चलते हुए अपनी गति तय कर लेंगे। इससे दुर्घटनाओं में कमी आएगी। इसी तरह ओवर ब्रिज के सर्कल पर साइन बोर्ड लगाने की आवश्यकता है इससे आने और जाने वाली लेन के बारे में आसानी से वाहन चलाक को पता चल सके। दोनों ही स्थानों पर अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी निशा चौहान व ट्रैफिक डीएसपी सुदेश कुमार सिंह ने निरीक्षण किया है। सम्बंधित रोड एजेंसी को जल्द से जल्द सुधार के लिए प्रस्ताव भेजा जाएगा।