scriptAchievement : राष्ट्रीय खेल दिवस पर विराज राजेश बोध सम्मानित | Achievement : Viraj Rajesh Bodh honored on National Sports Day | Patrika News

Achievement : राष्ट्रीय खेल दिवस पर विराज राजेश बोध सम्मानित

locationछिंदवाड़ाPublished: Aug 31, 2019 11:42:21 am

विराज को नकद दस हजार रुपए पुरस्कार स्वरूप प्रदान किए गए।

Achievdment: राष्ट्रीय खेल दिवस पर  विराज राजेश बोध  सम्मानित

Achievdment: राष्ट्रीय खेल दिवस पर विराज राजेश बोध सम्मानित

विद्याभूमि ने विराज को किया पुरस्कृत
छिंदवाड़ा. राष्ट्रीय खेल दिवस पर आयोजित शालेय खेल प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन जबलपुर में किया गया। इसमें राष्ट्रीय स्तर पर चयनित होकर मध्य प्रदेश का गौरव बढ़ाने वाले खिलाड़ी विराज राजेश बोध को मप्र शासन द्वारा 5000 रुपए व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। यह उपलब्धि उन्हें टेनिस वालीबॉल में मिली है। इस उपलब्धि पर शाला के चेयरमैन डॉ. शेषराव यादव, एडमिस्टर विजिया यादव, टेक्निकल डायरेक्टर विशेष यादव, प्रिंसिपल श्रीनिवास राव, वाइस प्रिंसिपल जावेद मिर्जा, खेल प्रशिक्षक पंकज श्रीवास, असलम खान, नुपुर विश्वास के साथ विद्या भूमि परिवार ने शुभकामनाएं दी हैं। वहीं स्कूल में आयोजित समारोह में विराज को नकद दस हजार रुपए पुरस्कार स्वरूप प्रदान किए गए।
छिंदवाड़ा. फस्र्ट स्टेप स्कूल में खेल दिवस के उपलक्ष्य में क्रिकेट, कबड्डी और ड्यूज बॉल खेल का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने बढ़-चढकर हिस्सा लिया। इस उपलक्ष्य में संस्था प्राचार्य मंजू साव ने मेजर ध्यानचंद की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उनकी उपलब्धियों से विद्यार्थियों को अवगत कराया। कार्यक्रम में सभी खेल शिक्षक महिंद्रा पाल, जूलियस फर्नांडिस, अंकित धस्माना, कमलेश बघेल, विशाल कर्मकार, नीलिमा राठौर, राजेश मोजेश व स्टाफ उपस्थित थे।

ट्रेंडिंग वीडियो