scriptआदिनाथ जन्म कल्याणक आज, जानें क्या होंगे कार्यक्रम | Adinath birth kalyanak today, know what will be the program | Patrika News

आदिनाथ जन्म कल्याणक आज, जानें क्या होंगे कार्यक्रम

locationछिंदवाड़ाPublished: Mar 16, 2020 11:37:47 pm

Submitted by:

Rajendra Sharma

जिनालयों में होंगे विशेष-पूजन अनुष्ठान

16_chw_03_dc.jpg

jain temple

छिंदवाड़ा/ अक्षर विद्या का पठन-पाठन कराकर आत्मा से परमात्मा बनने का मार्ग प्रशस्त कराने वाले चौबीसी में से प्रथम तीर्थंकर आदिनाथ भगवान का मंगलकारी जन्म एवं तप कल्याणक महोत्सव मंगलवार 17 अप्रैल को सकल जैन समाज के साथ दिगम्बर जैन मुमुक्षु मंडल एवं अखिल भारतीय जैन युवा फेडरेशन विविध अनुष्ठानों के साथ भक्तिभाव पूर्वक मनाएगा।
फेडरेशन के प्रांतीय मीडिया प्रभारी दीपकराज जैन ने बताया कि इस अवसर पर अहिंसा स्थली गोलगंज स्थित आदिनाथ जिनालय में प्रात: सात बजे जिनबिम्ब प्रक्षालन से महोत्सव का शुभारंभ होगा। 7.20 बजे से श्री देव-शास्त्र-गुरु पूजन के साथ युवा विद्वान पंडित ऋषभ शास्त्री, सचिन जैन, विशाल शास्त्री, आशीष कौशल के निर्देशन में आदिनाथ भगवान का पूजन कर उनका मंगलकारी जन्म एवं तप कल्याणक महोत्सव मनाकर जिन शासन की मंगल प्रभावना की जाएगी।
प्रात: 8.45 बजे से स्वाध्याय भवन में पं. अशोक जैन के मंगल प्रवचन, 11 बजे से कुसुमलता पाटनी, पं. चितरंजन जैन, पं. विमल जैन के सानिध्य में जिन शासन पर विशेष संगोष्ठी होगी। दोपहर तीन बजे से प्रियकारिणी महिला मंडल ने जन्म-कल्याणक के मंगलगान के साथ विविध साहित्यिक कार्यक्रम रखे हैं। रात्रि सात बजे से श्री जिनेंद्र भक्ति, 8.30 से पं. अशोक जैन के प्रवचन एवं 9.30 से युवा विद्वान पं. विवेक जैन द्वारा विशेष शिक्षण कक्षा लगाई जाएगी। जिनवाणी तत्वरसिक स्वाध्याय प्रेमी श्रावक-श्राविकाओं से सम्मिलित होकर धर्म लाभ लेने की अपील मडल, फेडरेशन, प्रियकारिणी महिला मंडल एवं वृन्द बालिकाओं ने की है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो