scriptAdventure Fest: Three-day event to be held in December | Adventure Fest: दिसम्बर में होगा तीन दिवसीय आयोजन, बनी रूपरेखा | Patrika News

Adventure Fest: दिसम्बर में होगा तीन दिवसीय आयोजन, बनी रूपरेखा

locationछिंदवाड़ाPublished: Nov 08, 2022 04:09:15 pm

Submitted by:

prabha shankar

जिला पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद की बैठक

Adventure Fest: Three-day event to be held in December
Adventure Fest: Three-day event to be held in December

छिंदवाड़ा। तामिया विकासखंड के पातालकोट में तीन दिवसीय तामिया एडवेंचर फेस्ट 2022 का आयोजन किए जाने की कार्ययोजना बनाई गई है। नौ से 11 दिसम्बर की तिथियां प्रस्तावित की गई हैं।
सोमवार को कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद (डीएटीसीसी) की बैठक हुई। बैठक में जिले के पर्यटन स्थलों के विकास के सम्बंध में सुझाव एवं कार्ययोजना पर भी चर्चा की। बैठक में बताया गया कि कार्यक्रम का आयोजन पातालकोट के बेस कैम्प रातेड़ में किया जाएगा। इसमें विभिन्न एडवेंचर स्पोट््र्स, फूड जोन, छात्र-छात्राओं के लिए कैंङ्क्षपग, एडवेंचर गेम जैसे पैरामोटर, पैरासिङ्क्षलग, जिप लाइन, बर्मा ब्रिज, इरेक्ट जंङ्क्षपग, जॉरङ्क्षबग बॉल, एटीबी बाइक, बुल फाइङ्क्षटग, ग्राउंड जॉरङ्क्षबग, टेंपोलिन, एयरगन शूङ्क्षटग, आर्चरी, कमांडो नेट आदि के साथ-साथ स्थानीय खेल जैसे कबड्डी, वॉलीबॉल, रस्साकसी आदि को भी शामिल किया जाएगा। आदिवासियों के व्यंजनों, कलाकृतियो के स्टॉल, विभागीय प्रदर्शनी, स्थानीय वनौषधि एवं वनोत्पाद के स्टॉल भी लगाए जाएंगे। आदिवासियों के नृत्य और संगीत को समाहित करते हुए रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.