scriptआनंदोत्सव में विधायक ने किया बच्चों का उत्सावर्धन | Anand utsav | Patrika News

आनंदोत्सव में विधायक ने किया बच्चों का उत्सावर्धन

locationछिंदवाड़ाPublished: Jan 21, 2019 12:20:12 am

Submitted by:

Rajendra Sharma

पाठई में दो दिवसीय आयोजन

Anand utsav

Anand utsav

छिंदवाड़ा. शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाठई में दो दिवसीय आनंद उत्सव आयोजित किया गया। ग्राम पंचायत पाठई के अधीनस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों के विद्यार्थियों और शिक्षकों ने विभिन्न खेल स्पर्धाओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। दो दिनी उत्सव का समापन विधायक निलेश उइके और रामप्रसाद उइके की उपस्थिति में संपन्न हुआ। विधायक मैदान पर चल रहीं खो-खो प्रतियोगिता के बीच पहुंचे और बच्चों का उत्साहवर्धन किया। ग्राम पंचायत पाठई की सरपंच शीला बाई मसराम, स्कूल प्राचार्य अब्दुल नईम शेख, वरिष्ठ अध्यापक डीसी घाघर, दादा मसराम, झमकराम कोराची ने उनका स्वागत किया। विधायक निलेश ने अपने संबोधन में कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करना हो तो एक निश्चित लक्ष्य बनाना जरूरी है। उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही।
विधायक ने कहा कि उन्होंने स्वयं उच्च माध्य विद्या पाठई से शिक्षा प्राप्त की और आज उन्हीं गुरुजनों की डांट फटकार और आशीष से आज इस मुकाम पर हूं। उन्होंने मंच से अपने गुरुजनों का सम्मान किया और विद्यार्थियों को भी अपने गुरुजनों को सदैव सम्मान करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बच्चों को गणवेश दिए और साथ में विजेताओं को पुरस्कृत भी किया। प्रधानाध्यापक अशोक गजभिये, जितेंद्र उईके,जेएल कोराची, राम प्रसाद उइके ने भी उपस्थितजन को संबोधित किया। आभार प्राचार्य नईम शेख ने व्यक्त किया। संचालन सहायक अध्यापक एसएस नाग ने किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो