scriptमतदाताओं को जागरूक करने किए जा रहे यह प्रयास | Anganwadi activists who came out to make voters aware | Patrika News

मतदाताओं को जागरूक करने किए जा रहे यह प्रयास

locationछिंदवाड़ाPublished: Mar 20, 2019 12:18:42 pm

Submitted by:

Rajendra Sharma

मतदाताओं को जागरूक करने निकली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएं

voters aware

Anganwadi activists who came out to make voters aware

छिंदवाड़ा/जुन्नारदेव. लोकसभा चुनाव 2019 के तहत 29 अप्रैल 2019 को छिंदवाड़ा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में मतदान किया जाना है। लोकतंत्र के इस महापर्व चुनाव में आम जनता की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश महिला एवं बाल विकास विभाग की जुन्नारदेव शहरी परियोजना के 18 वार्डों की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने मंगलवार को जन जागरुकता रैली निकाली। इस रैली का प्रमुख उद्देश्य आगामी चुनाव में छिंदवाड़ा जिले को मतदान प्रतिशत के मामलों में सर्वोच्च स्थान पर लाना है। महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी प्रेरणा मर्सकोले के निर्देशन में निकाली गई इस रैली में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं ने मतदान करने का संदेश देते हुए नारे लगाए। सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो, लोकतंत्र को मजबूत बनाना है हमें मत करने जाना है सहित अन्य नारे लगाए गए।
वाडेगांव में कार्यक्रम

पांढुर्ना. मतदाता जागरुकता कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम पंचायत वाड़ेगांव में मतदाताओं को अपने मतों का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में बीइओ प्रशांत आगलावे, परियोजना अधिकारी उशा पंद्रे और अन्य सेक्टर सुपरवाइजरों ने मतदाताओं को उनके अधिकारों की जानकारी दी।
अधिकारियों ने मतदाताओं को अपने मत का निष्पक्ष और निर्भीक होकर उपयोग करने के लिए कहा। नवीन मतदाताओं को मताधिकार का उपयोग करने के लिए समझाया गया। आंगनबाडी केंद्र की महिलाओं ने रांगोली बनाकर मतदान करने का संदेश दिया।
संकल्प दिलाया

न्यूटन/परासिया. आंगनबाड़ी केंद्र न्यूटन में संयुक्त रूप से मंगलवार को बच्चों का जन्मदिवस मनाया गया। वहीं आंगनबाड़ी केंद्र चांदामेटा वार्ड नं 13 में पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम अंर्तगत घरों में जाकर पोषण आहार तथा मतदाता जागरुकता अभियान चलाया गया। लोगों को मताधिकार का उपयोग करने की समझाइश दी गई। पोषण आहार व्यंजन का प्रदर्शन किया गया। रक्त अल्पता को दूर करने के लिए पत्तेदार सब्जियों की महत्ता बताई गई। कार्यक्रम में कार्यकर्ता मीना सिद्दीकी, वार्ड-5 बबिता भारती, वार्ड-14 से रविउननिशां, वार्ड-7 से अफरोज जहां, सहायिक माया बुनकर, परवीन बानो, दुर्गा प्रजापति, भागवती, आशा कार्यकर्ता इशरती यदुवंशी, पदमा यदुवंशी, मनीषा, पूजा, अनिता विश्वकर्मा रीता यदुवंशी सहित वार्ड की महिलाएं उपस्थित रहीं।
निकाली पिंक रैली

खैरवानी/हनोतिया. आंगनबाड़ी की कार्यकर्ताओं, साहिकाओं सहित महिला बाल विकास अधिकारी एवं स्टाफ ने ग्राम हनोतिया में पिंक रैली आयोजित कर मतदाता जागरुकता अभियान चलाया। रैली ने पूरे ग्राम का भ्रमण किया। रैली के बाद विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। ग्राम पंचायत हनोतिया के मंच पर मतदाता जागरुकता को प्रदर्शित करती हुई रंगोली भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बनाई। प्रथम बार मतदान करने वाली बालिकाओं को मतदान करने के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मेहंदी भी लगाई गई। परियोजना अधिकारी प्रेरणा मर्सकोले, संजय बुनकर एवं अन्य उपस्थित रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो