scriptएक और रिकॉर्ड बनाने की ओर मुख्यमंत्री का जिला | Area of Kharif reached five lakh hectares | Patrika News

एक और रिकॉर्ड बनाने की ओर मुख्यमंत्री का जिला

locationछिंदवाड़ाPublished: Jun 12, 2019 01:14:53 am

Submitted by:

prabha shankar

पांच लाख हैक्टेयर के पास पहुंचा खरीफ का रकबा

Neemuch Farmer News In Hindi

Area of Kharif reached five lakh hectares

छिंदवाड़ा. खरीफ के इस सीजन में जिले में फसलों की बोवनी का रकबा पांच लाख हैक्टेयर को छू रहा है। कृषि विभाग ने जो लक्ष्य तय किया है उसके हिसाब से चार लाख 85 हजार हैक्टेयर क्षेत्र में इस मौसम की मुख्य फसलें किसान लेने की तैयारी में हैं। विभाग का मानना है यह तो लक्ष्य है इससे ज्यादा बोवनी भी हो सकती है। इस बार भी किसानों का रुझान मक्का की तरफ ही दिख रहा है। इसके बोवनी क्षेत्र में पिछले साल की अपेक्षा चार हजार हैक्टेयर यानी 10 हजार एकड़ की बढ़ोतरी हुई है। सोयाबीन का रकबा दो हजार हैक्टेयर बढ़ा है। हालांकि इसका रकबा ज्यादा बढऩे की सम्भावना थी। अरहर का क्षेत्रफल भी पिछले साल जितना ही 35 हजार हैक्टेयर रखा गया है। अन्य दलहन फसलें जैसे मंूग, उड़द का रकबा भी पिछले साल की तुलना में कुछ बढ़ा है।

20 हजार हैक्टेयर में तिलहन फसल
जिले में तिलहन फसलों की ओर भी ध्यान दिया जा रहा है। तिल डेढ़ हजार हैक्टेयर, रामतिल तीन हजार हैक्टेयर तो मूंगफली 15 हजार हैक्टेयर में इस बार लगाने का लक्ष्य रखा गया है।


80 एकड़ में धान
जिले में धान अपेक्षाकृत कम ली जाती है, लेकिन पिछले तीन मौसम से इसका क्षेत्रफल भी बढ़ा है। इस साल धान लगाने के लिए 32 हजार हैक्टेयर यानि 80 एकड़ का क्षेत्र रखा गया है। विभाग किसानों को अंतवर्तीय फसलें लेने के लिए प्रेरित कर रहा है ऐसे में एक फसल के साथ विकल्प के रूप में दूसरी फसल लगाने कहा जा रहा है।

खरीफ 2019 में मुख्य फसलों का लक्ष्य
मक्का-2.83 लाख हैक्टेयर
अरहर- 35 हजार हैक्टेयर
धान- 32 हजार हैक्टेयर
सोयाबीन- 20 हजार हैक्टेयर
मूंगफली- 15 हजार हैक्टैयर
उड़द 14 हजार हैक्टेयर
कोदो-कुटकी- 15 हजार हैक्टेयर
कपास -50 हजार हैक्टेयर
मंूग- 5 हजार हैक्टेयर

खरीफ के मौसम में बोवनी के लिए फसलों के रकबे का लक्ष्य तय कर लिया गया है। पिछले साल की अपेक्षा तीन हजार हैक्टेयर क्षेत्र इस साल बढ़ाया गया है। किसान फसल गुणवत्तायुक्त लगाएं और उत्पादन भी बेहतर हो इसके लिए मैदानी स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं और किसानों को सलाह भी दी जा रही है।
जेआर हेडाऊ , उपसंचालक कृषि

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो