कलाकारों ने किया जीवंत अभिनय
छिंदवाड़ाPublished: Feb 11, 2019 04:52:43 pm
रत्नात्रय विधान के बाद आज चल समारोह
कलाकारों ने किया जीवंत अभिनय
छिंदवाड़ा. गोलगंज स्थित आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में रजत जयंती महोत्सव मनाया जा रहा है। रविवार को रत्नात्रय विधान हुआ। सोमवार को चल समारोह निकाला जाएगा।
प्रियकारिणी महिला मंडल और वृन्द बालिकाओं के साथ सकल जैन समाज के जिन शासन सेवक यहां विविध धार्मिक कार्यक्रम कर रहे हैं। रविवार को बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाओं ने जिनेन्द्र पूजन के साथ रत्नत्रय विधान किया मंगल विधान में ग्रंथराज श्री समयसार को विराजमान किया गया। वसंत पंचमी पर सकल समाज ने आचार्य कुंदकुंददेव का जन्मोत्सव मनाकर उनके द्वारा रचित पंच परमागम का स्वाध्याय करने का संकल्प लिया। अतिथि विद्वान अभय शास्त्री, विराग शास्त्री और सौरभ शास्त्री की उपस्थिति में यह कार्यक्रम संपन्न हुए। संस्कृतिक कार्यक्रमों के अंतर्गत पं. बनारसीदास के जीवन चरित्र पर सुंदर नाटक का मंचन किया गया जिसमें 50 से अधिक कलाकारों ने अभिनय कर सभी का मन जीत लिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. विवेक जैन, सचिन जैन और वर्षा पाटनी ने किया। फेडरेशन सचिव दीपकराज जैन ने बताया कि सोमवार 11 फरवरी को महोत्सव का शुभारंभ सुबह सात बजे से होगा। १० बजे श्रीजी का चल समारोह निकलेगा जो वीतराग भवन से प्रारंभ होकर गोल गंज, मेन रोड, नेशनल रेडियोज से छापा खाना, बुधवारी का भ्रमण करते हुए पोस्ट ऑफि स के सामने से फव्वारा चौंक, इतवारी बाजार, कमानिया गेट से गोल गंज होते हुए आदिनाथ जिनालय पहुंचेगा। रात को जिनेंद्र भक्ति, मंगल प्रवचन और अभिनंदन समारोह होगा।
हवन पूजन कर मनाई वसंत पंचमी-चांद वसंत पंचमी के अवसर पर शासकीय प्राथमिक शाला में वसंतोत्सव मनाया गया। इस मौके पर बच्चों ने मां सरस्वती का पूजन अर्चन किया। शासकीय प्राथमिक शाला कौआखेड़ा में विराजित मां सरस्वती का पं. कृप्णकांत दुबे ने पूजा कराया। मंत्रोच्चार से पूजन अर्चन व हवन के बाद बच्चों ने भी सरस्वती जन्मोत्सव मनाया। इस मौके पर दोनों स्कूलों के छात्र-छात्राओं को हलवा पूरी का प्रसाद खिलाया। प्रार्थना में शाला परिसर में सद्कार्य, सदबुद्धि की कामना के साथ जगत कल्याण की कामना की गई। इस अवसर पर राकेश कुमार मालवीय, राजू पाटिल, राजू चौरसिया, श्याम श्रीवास, बलराम बरकोरिया दम्पती सहित ग्रामीणजन उपस्थित थे।