छिंदवाड़ा. संस्कृति विभाग की ओर से कलेक्टर कार्यालय के सामने स्थित मैदान में तीन दिवसीय वनवासी लीला कार्यक्रम आयोजित किया गया। भगवान श्रीराम और शबरी के प्रसंग के मंचन को देखकर दर्शक भाव-विभोर हो गए। ६ जून से शुरू हुए इस कार्यक्रम का समापन 8 जून को लक्ष्मण चरित के साथ हुआ। भारिया विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष दिनेश अंगारिया ने मुख्य अतिथि के रूप में इसका शुभारंभ किया। प्रथम दिन की लीला में मिलिन्द त्रिवेदी के संगीत संयोजन में योगेश त्रिपाठी के आलेख पर आधारित निषादराज गुहा की प्रस्तुति हुई। जिसका निर्देशन कटनी के योगेश तिवारी ने किया। प्रथम दिन निषादराज गुहा की प्रस्तुति में केवट कथा व राम वन गमन का मंचन किया गया। बुधवार को जबलपुर के संजय गर्ग के निर्देशन में भक्तिमति शबरी का मंचन किया गया। 8 जून को लक्ष्मण चरित का मंचन किया गया। जिसका निर्देशन सागर के बृजेश कुमार रिछारिया ने किया है।