script

Awareness Initiative : सडक़ दुर्घटना रोकने के लिए सीएम करेंगे लोगों से मार्मिक अपील, आप भी पढ़ें

locationछिंदवाड़ाPublished: Sep 28, 2019 12:14:59 pm

Submitted by:

Rajendra Sharma

हाईवे पर लगाई जाएंगी होर्डिंग्स

Chief Minister Kamal Nath Scheme: मुख्यमंत्री कमलनाथ की योजना: 5 हजार हितग्राहियों को संबल से किया बाहर

Chief Minister Kamal Nath Scheme: मुख्यमंत्री कमलनाथ की योजना: 5 हजार हितग्राहियों को संबल से किया बाहर

छिंदवाड़ा/ जिले में बढ़ती सडक़ दुर्घटना को लेकर पुलिस ही नहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ भी चिंतित हैं। आम लोगों को सुरक्षित सफर के लिए हर दिन पुलिस तो चेताती ही है, लेकिन जल्द ही मुख्यमंत्री भी अपील करते हुए नजर आएंगे। परिवहन विभाग का अमला स्कूल और कॉलेजों में कार्यक्रम आयोजित कर मोटरव्हीकल एक्ट के बारे में बताएंगे।
यह सब परिवहन विभाग द्वारा सडक़ दुर्घटना में कमी लाने के लिए शुरू किए जाने वाले जागरुकता अभियान के अंतर्गत किया जाएगा। इसमें हाईवे और जिले में प्रवेश करते और निकलने वाले मार्ग पर मुख्यमंत्री की ओर से दुर्घटनाओं में कमी लाने सम्बंधी अपील व जागरुकता से जुड़े होर्डिंग लगाए जाएंगे। सीएम वाहन चालकों से अपील करेंगे कि वह वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। साथ ही सुरक्षा के सभी उपकरणों का इस्तेमाल भी करें ताकि दुर्घटना के दौरान आम लोगों की जान बचे और कम दुर्घटनाएं हों। अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय ने इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है। स्कूल और कॉलेजों में भी कार्यक्रम आयोजित कर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया जाएगा। शहर के चौक और चौराहों पर नुक्कड़ नाटक आयोजित किए जाएंगे।
अभियान की समीक्षा

अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी सुनील कुमार शुक्ला ने बताया कि जागरुकता अभियान की तैयारियों की समीक्षा की जा रही है। ज्यादातर दुर्घटनाओं में लोगों की जान जा रही है। मुख्यमंत्री कमलनाथ के निर्देश पर परिवहन विभाग ने इसमें कमी लाने और लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है। इसी के तहत हाईवे और जिले में होर्डिंग लगाई जाएंगी। वाहन चालकों को जागरूक करने के लिए ये प्रयास होंगे। हालांकि अभी भी समय-समय पर हमारी टीम कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को सुरक्षित सफर के लिए प्रेरित करती है। कुछ एक्सीडेंटल जोन पर अभी भी होर्डिंग लगी हुई हैं जिसमें बकायदा लोगों को बताया गया है कि इस हिस्से में वाहन को धीरे चलाएं।

ट्रेंडिंग वीडियो