scriptश्रद्धालुओं पर बिफरीं मधुमक्खियां, पंडा की मौत, दर्जनों घायल | Bees attack | Patrika News

श्रद्धालुओं पर बिफरीं मधुमक्खियां, पंडा की मौत, दर्जनों घायल

locationछिंदवाड़ाPublished: Apr 18, 2019 12:53:27 am

Submitted by:

prabha shankar

हालांकि डॉक्टर ने मौत की वजह हृदय गति रुकना बताया है

Bees attack

Bees attack

छिंदवाड़ा/ अमरवाड़ा. यहां से लगे ग्राम सुखारीकलां में अहिरवार परिवार में जवारे स्थापित किए गए थे जिन का विसर्जन करने बुधवार को सुखारी तालाब जा रहे थे। नदी किनारे लगे महुआ के पेड़ पर छत्ते से मधुमक्खियां बिफरा गई और हमला कर दिया।
जानकारी के अनुसार ग्राम के नन्हे वीर पिता बसोली 65 वर्ष के यहां जवारे रखे गए थे और नन्हे वीर ही पंडा बने थे। बुधवार शाम चार बजे जवारे विसर्जन करने नदी पर गए थे तभी मधुमक्खियों ने नन्हे वीर के ऊपर हमला कर दिया। गले गर्दन में डंक मार दिया। अन्य लोगों पर भी हमला कर दिया। सभी घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां नन्हे लाल को मृत घोषित कर दिया। हालांकि डॉक्टर ने मौत की वजह हृदय गति रुकना बताया है। वहीं उनकी पत्नी चंदनिया बाई अहिरवार को चेहरे गले गर्दन पीठ एवं पुत्र मुकेश 24 वर्ष को भी मधुमक्खियों ने डंक मारा है। दोनों को गम्भीर हालत में जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया है। बीएमओ डॉ. अर्चना कैथवास ने बताया घायलों का इलाज चल रहा है।
घायलों में गणेशा (60) पिता झीना निवासी छुई, राजकुमार पिता हरि सुखारी संतोष पिता हल्कू अहिरवार वार्ड 15 अमरवाड़ा, अमरलाल पिता राम भरोस अहिरवार अटामा, जितेंद्र पिता जबरू निवासी सुखारी डबल पिता सुखचैन अहिरवार, किशन टोला सतीश पिता हल्कू अहिरवार वार्ड क्र. 9 अमरवाड़ा अस्पताल में भर्ती किए गए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो