scriptBhagwat katha: नंद घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की | Bhagwat katha | Patrika News

Bhagwat katha: नंद घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की

locationछिंदवाड़ाPublished: Nov 28, 2021 12:11:58 pm

Submitted by:

ashish mishra

भगवान श्री कृष्ण ने कंस के कारागृह में अवतार लिया।

Bhagwat katha: नंद घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की

Bhagwat katha: नंद घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की

छिंदवाड़ा. गणेश कॉलोनी में आयोजित भागवत कथा के चतुर्थ दिवस शनिवार को भागवताचार्य पण्डित वीरेन्द्र शुक्ल ने श्रीकृष्ण जन्म की कथा का विस्तार से वर्णन किया। कथा के दौरान पूरा पंडाल ब्रज में हो रही जय जयकार और नंद घर आनंद भयो, जय कन्हैयालाल की…जैसे भजनो से पूरा पंडाल गूंज गया। भागवताचार्य ने कहा कि जब-जब धर्म की हानि होती है, इस पृथ्वी में तब-तब भगवान अधर्म का नाश करने और धर्म का पताका फैलाने स्वयं आते है। कंस के अत्याचार और संतों के कष्टो को दूर करने कर लिए भगवान श्री कृष्ण ने कंस के कारागृह में अवतार लिया। जन्म के समय माया से सभी पहरेदार सो जाते हैं एवं कारागार का ताला खुल जाता है। वसुदेव यमुना पार करके कृष्ण को गोकुल में छोडकऱ आते हंै। वहां से योगमाया रूपी कन्या लेकर आते हंै। उसने कंस को याद दिलाया कि अब उसका अंत निश्चित है। यहां गोकुल में जैसे ही नंद बाबा यशोदा ने भगवान को देखा तो सब कुछ बलिहार कर दिया और फिर पूरे 84 कोस ब्रज को बुलाकर कृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। सभी देवी देवता भी रूप बदल बदलकर दर्शन करने पहुंचे। कथा के दौरान श्रीकृष्ण जन्म की झांकी भी सजाई गई। कृष्ण के जन्म होते ही भजनों पर सभी भक्त झूम उठे। प्रतिदिन कथा का का वाचन दोपहर 1 से शाम 5 बजे तक हो रहा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो