scriptBIG NEWS: गृह जिले पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने भाजपा के लिए कही यह बड़ी बात | BIG NEWS: State Congress President reached home district said this | Patrika News

BIG NEWS: गृह जिले पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने भाजपा के लिए कही यह बड़ी बात

locationछिंदवाड़ाPublished: Aug 12, 2022 01:36:50 pm

Submitted by:

ashish mishra

मप्र में कांग्रेस की सरकार फिर से बनेगी।

BIG NEWS: गृह जिले पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने भाजपा के लिए कही यह बड़ी बात

BIG NEWS: गृह जिले पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने भाजपा के लिए कही यह बड़ी बात


छिंदवाड़ा. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ एवं छिंदवाड़ा सांसद नकुलनाथ गुरुवार को चार दिवसीय दौरे पर छिंदवाड़ा पहुंचे। बरसते पानी के बीच नेताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। मीडिया से चर्चा के दौरान कमलनाथ ने कहा कि छिंदवाड़ा के मतदाताओं ने जो आशीर्वाद दिया है इसके लिए मैं आभारी हूं। जनता के विश्वास और दम से ही कांग्रेस का झण्डा बुलंद है। कमलनाथ ने कहा कि मप्र में अब केवल 14 माह की भाजपा सरकार शेष बची है। जिस प्रकार त्रिस्तरीय पंचायती राज, नगरीय निकाय के चुनावों में जनता ने कांग्रेस पर भरोसा जताया है। पुन: हमें समूचे मप्र की जनता का आशीर्वादरूपी मत मिलेगा। जनता के इसी विश्वास के साथ मप्र में कांग्रेस की सरकार फिर से बनेगी। कमलनाथ ने कहा कि भाजपा के सभी षड्यंत्र जिस प्रकार त्रिस्तरीय पंचायती राज चुनाव में विफल हुए हैं उसी तरह आगामी विधानसभा चुनाव में भी भाजपा के सारे षड्यंत्र और दांव पेंच विफल होंगे और जनता की चुनी हुई कांग्रेस की सरकार मप्र में होगी।
मनाया पर्व
भाई और बहन के बीच स्नेह और विश्वास के पवित्र पर्व रक्षाबंधन को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ व सांसद नकुलनाथ ने अपने गृह जिले में मनाया। निज निवास कमलकुंज पहुंची महिलाओं का सहृदय सम्मान कर उनके हाथों से अपनी कलाई पर राखी बंधवाई। ब्रह्मकुमारी आश्रम व जिला महिला कांग्रेस की सदस्यों सहित अन्य पारिवारिक व सामाजिक संस्थाओं से जुड़ी स्नेहित बहनों ने राखी बांधी। भाई बहन के प्रेम के इस पर्व को उत्साह पूर्वक मनाया गया। 12 अगस्त को सुबह 10 बजे शिकारपुर में, 11 बजे से होटल करण में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में शामिल होंगे। बैठक के उपरांत सांसद छोटी बाजार बड़ी माता मंदिर में आयोजित ऐतिहासिक भुजलिया के कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। सांसद दोपहर 2.10 बजे राजीव भवन में आयोजित रक्षा बंधन के कार्यक्रम में सम्मिलित होने के उपरांत शिकारपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। शिकारपुर आगमन उपरांत वे जिला कांग्रेस कमेटी के निर्धारित कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो