scriptBIG NEWS: इस वजह से शिक्षकों की गर्मी की छुट्टी हुई निरस्त, आदेश तत्काल प्रभाव से लागू | BIG NEWS: summer vacation of teachers canceled | Patrika News

BIG NEWS: इस वजह से शिक्षकों की गर्मी की छुट्टी हुई निरस्त, आदेश तत्काल प्रभाव से लागू

locationछिंदवाड़ाPublished: May 28, 2022 01:43:04 pm

Submitted by:

ashish mishra

यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।

election 2022- चुनावी माहौल में अरुण यादव गुट फिर पड़ा भारी

खंडवा, बुरहानपुर के निस्कासित जिलाध्यक्षों की 5 माह बाद हुई वापसी



छिंदवाडा. स्कूल शिक्षा विभाग ने त्रि-स्तरीय पंचायतों एवं नगरीय निकायों के चुनावों को दृष्टिगत रखते हुए सभी शिक्षण संस्थाओं में कार्यरत शिक्षकों के लिए घोषित ग्रीष्मकालीन अवकाश निरस्त कर दिया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। बता दें कि 1 मई से 9 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया गया था। वहीं स्कूल शिक्षा विभाग ने शुक्रवार को एमएलबी स्कूल में बैठक का आयोजन किया। बैठक में जिले के स्कूल प्राचार्य, बीआरसी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में सभी को प्रशिक्षण दिया गया।
——————————————
यह भी पढ़ें
गुस्सा स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है
छिंदवाड़ा. प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरी विश्वविद्यालय नरसिंहपुर रोड छिंदवाड़ा के सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अंतर्राष्ट्रीय मुख्यालय से पधारे चेतन एवं शकित राज मौजूद रहे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज के भाग दौड़ जिंदगी में चिंता और गुस्ता हेल्थ के लिए डेंजर है। दिमाक को हमेशा शांत रखना चाहिए। उन्होंने बताया कि जिस प्रकार मनुष्य जिस रंग की गेंद दीवार पर फेंकता है उसी रंग की गेंद वापस आती है, इसी प्रकार हर इंसान के कर्म चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक प्रत्येक कर्म चक्रवर्ती ब्याज सहित मनुष्य के कर्म के अकाउंट में जमा हो जाता है। इसलिए आज संपूर्ण मानव समाज को जरूरत है की सोचने के पहले यह सोचे कि सोचना क्या है।
————————–
आसमान से बरसी आग
छिंदवाड़ा. नौतपा में मौसम में काफी उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। गुरुवार रात तेज हवाओं के साथ कई जगह बारिश हुई जिससे मौसम में ठंडक घुल गई। हालांकि शुक्रवार सुबह तेज धूप से लोगों का सामना हुआ। पूरे दिन आसमान से आग बरसती रही। वहीं शाम को एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिला। जिले के कुछ क्षेत्रों में बूंदाबादी हुई। जिससे हवाओं में ठंडक घुल गई। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री एवं न्यूनतम तापमान 22.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बता दें कि 25 मई को सूर्य के रोहणी नक्षत्र में प्रवेश के साथ ही नौतपा शुरु हो गया है जो 2 जून तक चलेगा। माना जाता है कि नौतपा के नौ दिनों में सूर्य देव प्रचंड रूप में रहते हैं। इस दौरान भीषण गर्मी होती है। इसी के हिसाब से आगे का मौसम तय होता है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो