scriptजैव विविधता क्विज 2019 की कार्यशाला | Biodiversity Quiz 2019 Workshop | Patrika News

जैव विविधता क्विज 2019 की कार्यशाला

locationछिंदवाड़ाPublished: Oct 17, 2019 06:32:29 pm

Submitted by:

Rajendra Sharma

प्रकृति से जुड़ी जानकारी दी

Biodiversity Management

Biodiversity Management

छिंदवाड़ा/ मप्र जैव विविधता मंडल भोपाल के तत्वावधान एवं लोक शिक्षण संचालनालय मध्यप्रदेश के सहयोग से जैव विविधता क्विज 2019 की कार्यशाला भारत भारती स्कूल में आयोजित की गई।
जिलेभर से आए विभिन्न स्कूल के छात्र एवं मार्गदर्शी शिक्षकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। क्विज मास्टर अब्दुल हक खान एवं धीरेन्द्र दुबे ने क्विज को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। क्विज से जुड़ा साहित्य वितरित किया गया। खान ने बताया कि दिनांक 18 अक्टूबर को लिखित परीक्षा के बाद मल्टीमीडिया क्विज का आयोजन किया जाएगा, जिसमें दर्शकों द्वारा भी जवाब दिए जाने पर मैडल प्रदान किए जाएंगे। इस अवसर पर प्राध्यापक जैव विविधता विशेषज्ञ डॉ. ओमप्रकाश बाविस्टाले ने छिंदवाड़ा जिले की जैव विविधता पर तामिया क्षेत्र के पातालकोट में किए गए कार्य का व्याख्यान दिया। डिप्टी कमिश्नर सेलटेक्स डिपार्टमेंट पीके पांडे ने प्रकृति में पाई जाने वाली विभिन्न जैव विविधता की जानकारी दी।
स्कूल प्राचार्य शोभा मिश्रा ने जैव विविधता की जानकारी दी। विनोद तिवारी ने जैव विविधता से जुड़े विभिन्न प्रतियोगिताओं से अवगत कराया गया। कार्यक्रम के संचालन में मुरलीधर राव, श्यामल राव एवं शाहिद अंसारी ने सहयोग प्रदान किया। मंच संचालक धीरेन्द्र दुबे ने किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो