scriptBirsa Munda’s: राजीव भवन में मनाई बिरसा मुंडा की जयंती | Birsa Munda's birth anniversary celebrated at Rajiv Bhavan | Patrika News

Birsa Munda’s: राजीव भवन में मनाई बिरसा मुंडा की जयंती

locationछिंदवाड़ाPublished: Nov 16, 2021 11:41:38 pm

Submitted by:

babanrao pathe

र योद्धा बिरसा मुंडा जिन्होंने अपना सबकुछ भारत मां की आजादी के लिए न्योछावर कर दिया उनके नाम पर बड़े-बड़े आयोजन कर रही है।

Birsa Munda's: राजीव भवन में मनाई बिरसा मुंडा की जयंती

Birsa Munda’s: राजीव भवन में मनाई बिरसा मुंडा की जयंती

छिंदवाड़ा. स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बिरसा मुंडा की जयंती सोमवार को राजीव भवन में मनाई गई। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सांसद नकुलनाथ ने कहा भारत मां की आजादी के लिए लडऩे वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों में भाजपा से कौन स्वतंत्रता सेनानी शामिल हुआ था, वह केवल एक नाम बता दें, उनके पास बताने के लिए एक भी नाम नहीं है, इसीलिए आज भारतीय जनता पार्टी ऐसे वीर योद्धा बिरसा मुंडा जिन्होंने अपना सबकुछ भारत मां की आजादी के लिए न्योछावर कर दिया उनके नाम पर बड़े-बड़े आयोजन कर रही है।

जिला कांग्रेस आदिवासी प्रकोष्ठ छिंदवाड़ा के तत्वावधान में आयोजित वीर बिरसा मुंडा की जयंती कार्यक्रम में समाज के 15 बुजुर्गों एवं दो स्व. सहायता समूह की महिलाओं का शॉ श्रीफल से सम्मान किया गया। महिला आदिवासी प्रकोष्ठ में हुई कुछ नियुक्तियों के पत्र सांसद नकुलनाथ ने अपने हाथों से दिए। कार्यक्रम को प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष गंगा प्रसाद तिवारी, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वनाथ ओक्टे, अमित सक्सेना, आंनद बक्षी, विधायक निलेश उइके व संतोष भारती सहित अन्य वक्ताओं ने सम्बोधित किया। कार्यक्रम महेश धुर्वे, संजय परतेती, दशरथ उइके, संतोष भारती, अशोक उइके,संजय कुमारी उइके, सरला सलामे, पूनम उइके, संगीता परतेती, संगीता तिरगाम सहित पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

जिम का किया लोकार्पण
जिले के युवा सांसद नकुलनाथ ने सोमवार दोपहर बाद कोलाढ़ाना क्षेत्र में अत्याधुनिक उपकरणों से युक्त जिम का लोकार्पण किया। नकुल-कमलनाथ के सहयोग से स्थापित जिम का लाभ क्षेत्रवासियों को मिलेगा। लोकार्पण के बाद सांसद पार्टी कार्यकर्ता चंदू ठाकरे के निवास पर पहुंचे और पुत्र एवं पुत्रवधू को बधाई दी। गंगा प्रसाद तिवारी, विश्वनाथ ओक्टे, अमित सक्सेना, पंकज शुक्ला व सुरेश कपाले सहित कांग्रेस के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो