scriptविधानसभा में भय और आतंक का माहौल बना रही कांग्रेस | BJP candidate charged | Patrika News

विधानसभा में भय और आतंक का माहौल बना रही कांग्रेस

locationछिंदवाड़ाPublished: Apr 18, 2019 12:40:16 am

Submitted by:

prabha shankar

भाजपा प्रत्याशी ने लगाया आरोप: चुनाव आयोग से जांच की मांग

BJP candidate charged

BJP candidate charged

छिंदवाड़ा. विधानसभा छिंदवाड़ा के भाजपा प्रत्याशी विवेक बंटी साहू ने आरोप लगाया कि विधानसभा चुनाव में कांगे्रस भय और आतंक का माहौल बना रही है। आधी रात को भाजपा कार्यकर्ताओं के घर पुलिस भेज रही है। इसके साथ ही पैसे और शराब भी गली-गली पहुंचा रही है। उन्होंने भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा करते हुए दो भाजपा कार्यकर्ता भरत साहू और भवानी सूर्यवंशी बम्हनी के घर आधी रात को पुलिस द्वारा तलाशी लेने तथा अपमानित किए जाने का जिक्र किया।
साहू ने यह बताया कि कांग्रेस पैसे-शराब का खुलकर उपयोग कर रही है। युवा पीढ़ी को बर्बाद कर रही है। पुलिस-प्रशासन कांग्रेस के एजेंट की भूमिका में है। रात्रि नौ बजे शिकारपुर में मेला लग रहा है। चुनाव आयोग को इसकी जांच करना चाहिए। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय उनके मिलते जुलते नाम के व्यक्ति से समर्थन का पर्चा निकालने की तैयारी की जा रही है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा यह चुनाव जीतकर इतिहास रचेगी। पूर्व मंत्री चौधरी चंद्रभान सिंह ने भी कांग्रेस द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम से मतदाताओं को सावधान रहने के लिए कहा।

भय फैलाना कांग्रेस की परम्परा नहीं: तिवारी
भाजपा प्रत्याशी द्वारा लगाए गए आरोप पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष गंगा तिवारी का कहना पड़ा कि भय और आतंक फैलाना कांग्रेस की परम्परा नहीं है। कांग्रेस के प्रचार में मिल रहे समर्थन को देखकर भाजपा आरोप लगा रही है। जहां तक शराब बांटने का सवाल है तो लोग बेहतर जानते हैं कि कौन यह क ाम करता है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो