script

जुन्नारदेव ,मोहगांव व सौंसर में भाजपा का कब्जा

locationछिंदवाड़ाPublished: Oct 01, 2022 09:40:33 pm

Submitted by:

Rahul sharma

नगर पालिका परिषद के पार्षद पद के चुनाव परिणाम को लेकर भाजपा की जीत होने के बाद भाजपा में खुशी तो कांग्रेस में मायूसी है। कांग्रेस किसी भी सीट में जीत हासिल नहीं कर पाई है। मोहगांव नगरीय निकाय चुनाव में इस बार उलटफेर रहा। भाजपा ने 15 वार्डों मे से 9 सीटों पर अपना परचम लहरा दिया है। वहीं कांग्रेस ने 6 सीटों पर ही सिमट गई। जुन्नारदेव में शुक्रवार को आए नगर पालिका के चुनाव परिणामों में भाजपा ने 18 वार्डो में से 11 वार्डों में जीत दर्ज की है वहीं कांग्रेस के मात्र 6 पार्षद ही चुनाव जीत पाए है।

bjp_2.jpg

BJP captures Junnardev, Mohgaon and Saunsar

छिन्दवाड़ा/सौंसर. नगर पालिका परिषद के पार्षद पद के चुनाव परिणाम को लेकर भाजपा की जीत होने के बाद भाजपा में खुशी तो कांग्रेस में मायूसी है। कांग्रेस किसी भी सीट में जीत हासिल नहीं कर पाई है। जुन्नारदेव में शुक्रवार को आए नगर पालिका के चुनाव परिणामों में भाजपा ने 18 वार्डो में से 11 वार्डों में जीत दर्ज की है वहीं कांग्रेस के मात्र 6 पार्षद ही चुनाव जीत पाए है। वार्ड 8 में एकमात्र निर्दलीय प्रत्याशी प्रमोद बंदेवार चुनाव जीतने में सफल हो पाये।पूर्व पालिका अध्यक्ष के पति हारे चुनाव : वार्ड 8 में पूर्व पालिका अध्यक्ष के पति और वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमेश साहू चुनाव हार गए वे यहां तीसरे नंबर पर रहे। इस वार्ड से निर्दलीय प्रत्याशी प्रमोद बंदेवार ने निकटम प्रतिद्विंदी भाजपा के सुनील नामदेव को 4 वोटो से हरा दिया। दीप्ति साहू और लक्ष्मी चन्द्रवंशी की बड़ी जीत: वार्ड 3 की प्रत्याशी दीप्ति साहू और वार्ड क्रमांक 17 से भाजपा की प्रत्याशी लक्ष्मी चंद्रवंशी ने अपने निकटतम प्रतिद्विदियों को बड़े अंतर से हराया है। मोहगांव नगरीय निकाय चुनाव में इस बार उलटफेर रहा। भाजपा ने 15 वार्डों मे से ९ सीटों पर अपना परचम लहरा दिया है। वहीं कांग्रेस ने 6 सीटों पर ही सिमट गई। क्षेत्र में सात सीतों से निर्दलीय प्रत्याशियों चुनाव लड़ा था जिसमें को भी विजयी नहीं हो पाया है। चुनावी सभाओं के दौरान मुख्यमंत्री से लेकर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा और दिग्गज नेताओं ने मोर्चा सम्भाला था। चुनाव परिणाम को लेकर सुबह से ही गहमागहमी देखने को मिली। पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए थे। खास बात है कि नगर परिषद की अध्यक्ष सपना कलम्बे पति और सांसद प्रतिनिधि सुभाष कलंबे भी पार्षद का चुनाव नहीं जीत पाए है। वहीं भाजपा महिला मंडल अध्यक्ष निर्मला बोकडे भी अपने वार्ड की सीट बचाने में असफल रही।

ट्रेंडिंग वीडियो