scriptbjp leader smriti irani advice to congress leader kamal nath, said to gandhi family leave Dmk | छिंदवाड़ा में आकर कमलनाथ को क्या सलाह दे गई स्मृति ईरानी | Patrika News

छिंदवाड़ा में आकर कमलनाथ को क्या सलाह दे गई स्मृति ईरानी

locationछिंदवाड़ाPublished: Sep 16, 2023 09:02:03 pm

Submitted by:

Manish Gite

भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा के समापन मौके पर आई थी केंद्रीय मंत्री...। सनातन धर्म को लेकर दिया यह बयान...।

chhindwara1.jpg

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी शनिवार को कमलनाथ के गढ़ में थी। स्मृति ईरानी यहां भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा के समापन मौके पर आई थी। उन्होंने एक सभा को भी संबोधित किया। उन्होंने अपनी यात्रा के दौरान कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। ईरानी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि शुरू से ही कांग्रेस ने सनातन धर्म को नीचा दिखाने की कोशिश की। उन्होंने भगवान राम के अस्तित्व पर ही सवाल उठा दिए थे। जब कांग्रेस सरकार केंद्र में थी तो राहुल गांधी ने कहा था कि हिन्दू आतंकवादी हैं। जब कांग्रेस सत्ता में थी तो किस तरीके से धर्म पर प्रहार हो, ऐसी राजनीतिक व्यवस्था भी हमने देखी हैं।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.