scriptकार्यकर्ताओं को भाजपा की रीति – नीति का प्रशिक्षण | BJP's customs and policy training to the workers | Patrika News

कार्यकर्ताओं को भाजपा की रीति – नीति का प्रशिक्षण

locationछिंदवाड़ाPublished: Jul 24, 2021 11:51:31 am

Submitted by:

Rahul sharma

भारतीय जनता पार्टी तामिया मंडल ने गुरुवार को स्थानीय शिशु मंदिर सभा कक्ष में कार्यशाला आयोजित कर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया।

bjp_cg_news.jpg

,,,,

छिन्दवाड़ा/तामिया. भारतीय जनता पार्टी तामिया मंडल ने गुरुवार को स्थानीय शिशु मंदिर सभा कक्ष में कार्यशाला आयोजित कर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया। भाजपा प्रवक्ता रियाज खान ने बताया कि प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य केंद्र से निर्देशित विषयों व योजनाओं के बारे में जानकारी देना था। प्रशिक्षण शिविर चार सत्रों में संचालित हुआ। जिसमें भाजपा का इतिहास और विकास, विचार परिवार, भारत की वैचारिक मुख्यधारा, भाजपा और हमारा दायित्व, व्यक्तित्व विकास, भाजपा संगठन में कार्यकर्ताओं का महत्व और उनकी जिम्मेदारी आदि विषयों पर प्रशिक्षकों ने जानकारी दी। इससे पहले पूर्व विधायक नत्थनशाह कवरेती, जिला पंचायत अध्यक्ष कांता ठाकुर, मंडल अध्यक्ष सुनील मर्सकोले, महामंत्री दुर्गेश सलामे, लेखराम राय ने संयुक्त रूप से कार्यशाला की शुरुआत की। प्रशिक्षण देने वालों में भाजपा के जिला अध्यक्ष बंटी साहू, विजय झांझरी, विधानसभा क्षेत्र प्रभारी आशीष ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष हजारी साहू व वरिष्ठ नेता शामिल थे। इस दौरान मंडल कार्यकारिणी के पदाधिकारी, सदस्य व,कार्यकर्ता एवं मौजूद रहे ।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो