scriptपेंच-कन्हान सदस्यता में बीएमएस अव्वल, जानिए किस संगठन के कितने सदस्य | BMS topper in membership | Patrika News

पेंच-कन्हान सदस्यता में बीएमएस अव्वल, जानिए किस संगठन के कितने सदस्य

locationछिंदवाड़ाPublished: Jul 17, 2019 05:47:30 pm

पेंच एवं कन्हान क्षेत्र के सदस्यता अभियान में भारतीय कोयला खदान मजदूर संघ बीएमएस ने प्रथम स्थान बरकरार रखा है। इस वर्ष भी उसने पेंच एवं कन्हान में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

 wcl

wcl

परासिया . पेंच एवं कन्हान क्षेत्र के सदस्यता अभियान में भारतीय कोयला खदान मजदूर संघ बीएमएस ने प्रथम स्थान बरकरार रखा है। इस वर्ष भी उसने पेंच एवं कन्हान में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। पेंच में बीएमएस 1263, इंटक 1029, एटक 609, एचएमएस 337, सीटू एवं अन्य 130 सदस्य है। इसी तरह कन्हान में बीएमएस 1088, इंटक 629, एटक 135, एचएमएस 510 तथा सीटू एवं अन्य के पास 49 सदस्य है।
एकल सदस्यता के बाद दोहरी सदस्यता के समापन के बाद स्थिति स्पष्ट हो गई है। कोयलांचल में बीएमएस 2351 सदस्यों के साथ प्रथम, इंटक 1658 सदस्यों के साथ द्वितीय, 847 सदस्यों वाली एचएमएस तृतीय स्थान पर है। एटक के पास 744 तथा सीटू एवं अन्य के पास 179 सदस्य है। इंटक पेंच में नेहरिया खदान, सेठिया, छिंदा, रावनवाडा खास, बीजी सायडिंग, सीएमई स्टोर, बडक़ुही इकलेहरा ओसी में अच्छा प्रदर्शन किया। वहीं बीएमएस उरधन, माथनी, शिवपुरी, विष्णुपुरी, महादेवपुरी, न्यूटन, ईडीसी सायडिंग, जीएम आफिस, वर्कशाप, बरकुही अस्पताल, पीआरसी, चांदामेटा टाउनशिप में अव्वल रही। एटक ने विष्णुपुरी नं 1 में सबसे अधिक सदस्य बनाई। कन्हान में इंटक हिरदागढ सायडिंग, घोडावाडी, दातला वर्कशाप, अंबाडा कालरी में अधिक सदस्य बनाए वहीं बीएमएस ने तानसी, कोलवाशरी, दमुआनंदन, कन्हान एरिया स्टोर, जीएम आफिस, कन्हान अस्पताल, मोहन कालरी, सुकरी व्हीटीसी में प्रथम रही। श्रम संगठनों के पदाधिकारियों ने कामगारों को अपने संगठन की सदस्यता दिलाने के लिए पूरी ताकत लगाई।

गौरतलब है कि सदस्यता के आधार पर प्रबंधन महत्वपूर्ण समितियों में यूनियन पदाधिकारियो को स्थान देता है हालांकि इंटक में उच्च स्तर पर मतभेद और न्यायालयीन प्रक्रिया के कारण वह वेकोलि की सभी प्रमुख समितियों से बाहर है।

ट्रेंडिंग वीडियो