scriptदो साल बाद भी नहीं बनी पुलिया | Bridge not built even after two years | Patrika News

दो साल बाद भी नहीं बनी पुलिया

locationछिंदवाड़ाPublished: Oct 30, 2021 05:24:24 pm

Submitted by:

Rahul sharma

जुन्नारदेव नगर के तीन वार्डों को जोडऩे वाली पुलिया का निर्माण दो साल बाद भी पूरा नहीं हुआ है। लोगों ने बताया कि जिस इलाके में पुलिया बन रही है। वह वार्ड बारह, चौदह व सोलह का केन्द्र बिन्दू है। इसके निर्माण के लिए दो बार तो भूमि पूजन किया गया था। अधूरी पुलिया के कारण लोगों को खतरा उठाते हुए नाला पार करना पड़ता है। कई बार लोग फिसल जाते हैं। पाइप से हो कर भी लोग आते जाते हैं। हादसे का डर बना रहता है।

puliya.jpg

Bridge not built even after two years

छिन्दवाड़ा/ डुंगरिया. जुन्नारदेव नगर के तीन वार्डों को जोडऩे वाली पुलिया का निर्माण दो साल बाद भी पूरा नहीं हुआ है। लोगों ने बताया कि जिस इलाके में पुलिया बन रही है। वह वार्ड बारह, चौदह व सोलह का केन्द्र बिन्दू है। इसके निर्माण के लिए दो बार तो भूमि पूजन किया गया था। अधूरी पुलिया के कारण लोगों को खतरा उठाते हुए नाला पार करना पड़ता है। कई बार लोग फिसल जाते हैं। पाइप से हो कर भी लोग आते जाते हैं। हादसे का डर बना रहता है। लोगों ने पुलिया का निर्माण जल्द पूरा कराने की मांग की है। इस सम्बन्ध में जिम्मेदारों से जब भी बातचीत की जाती है। वे जल्द काम शुरू कराने का आश्वासन देते हैं। ग्राम पंचायत डुंगरिया कोल्हिया में विष्णु मंदिर के पीछे मनरेगा का कार्य चल रहा है। यहां खंती खुदाई ग्राम वासियों द्वारा की जा रही । मजदूरों को रोजाना 193 रुपए की हाजिरी दे रहे हैं, जिससे मजदूर दुखी हैं। मजदूर रमेश पवार को तीन माह का भुगतान नहीं मिला है। जीवन साहू, सुरेश विश्वकर्मा, सुमिता साहू शर्मिला विश्कर्मा, संजय बाबरिया, नरेश विश्वकर्मा, लक्ष्मी विश्वकर्मा, उमेश वर्मा, लीलाबाई, संतोष, अजय गोतिया आदि ने बताया कि हर सप्ताह मजदूरी नहीं मिलने से घर चलाना मुश्किल हो रहा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो