scriptदान की भूमि पर होगा बुद्ध विहार का निर्माण | Buddha Vihar will be built on the land of charity | Patrika News

दान की भूमि पर होगा बुद्ध विहार का निर्माण

locationछिंदवाड़ाPublished: Oct 15, 2019 05:21:19 pm

Submitted by:

SACHIN NARNAWRE

धम्मचक्र प्रवर्तन दिन पर भारतीय बौद्ध महासभा के तत्वावधान में ग्राम जोबनी में बुद्ध विहार के लिए भूमिपूजन किया गया।

बुद्ध सर्किट के लिए योगी ने कुछ नहीं दिया, केंद्र से मिले थे एक लाख

दुखों के निवारण का मार्ग है बुद्ध मार्ग,दुखों के निवारण का मार्ग है बुद्ध मार्ग,बुद्ध सर्किट के लिए योगी ने कुछ नहीं दिया, केंद्र से मिले थे एक लाख

सौंसर. धम्मचक्र प्रवर्तन दिन पर भारतीय बौद्ध महासभा के तत्वावधान में ग्राम जोबनी में बुद्ध विहार के लिए भूमिपूजन किया गया। सोमवार को सुबह 10 बजे हुये कार्यक्रम में सर्वप्रथम तथागत भगवान बुद्ध और डॉ. बाबासाहेब आम्बेडकर के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर सामूहिक रूप से बुध्द वंदना ली गई।
इसके बाद बौद्ध बंधुओं के उपस्थिति में बुध्द विहार निर्माण के लिए भूमिपूजन किया गया। तथागत बुद्ध एवं डॉ. बाबासाहेब आम्बेडकर के जयजयकार एवं धम्मचक्र प्रवर्तन दिन चिरायु हो के नारे लगे। बुद्ध विहार के भूमिपूजन समारोह के दौरान बौद्ध बंधु हर्षित नजर आए। इस दौरान ग्राम जोबनी स्थित डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर के प्रतिमा पर भी दीप प्रज्ज्वलन कर माल्यार्पण कर अभिवादन किया। अरुण बंसोड़, देवीदास सोमकुंवर, विनायक सोमकुंवर, संदीप मेश्राम, अनिल सोमकुंवर, सुरेश बगमर, अंकुश पाटिल एवं महिला मंडल की अनिताबाई वानखड़े, शिल्पाताई मेश्राम, गीताताई सोमकुंवर, महानंदा बाई सोमकुंवर, चंद्रकला बाई वाहने की प्रमुख उपस्थिति में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
ग्राम जोबनी में बुद्ध विहार के निर्माण के लिए भूमि की समस्या आ रही थी जिसको देखते हुए ग्राम के ही अरुण बंसोड ने बुद्ध विहार निर्माण के लिए भूमि धम्मदान करते हुए पुनीत कार्य किया। इस पर समाज बंधुओं एवं भारतीय बौद्ध महासभा ने आभार व्यक्त किया। अरुण बंसोड ने बताया कि बुद्ध विहार निर्माण के लिए उनके द्वारा दी गई भूमि से बुद्ध विहार निर्माण कर तथागत भगवान बुद्ध एवं डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के मानवतावादी विचार और संदेश प्रसारित होकर जनकल्याण का कार्य होगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो