
गोवंश तस्करी करते पकड़ा
मारई . रविवार को विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने ग्राम मुनगा पंचायत के ग्राम बारंगा के जंगलों से पैदल ले जाने के लिए एक स्थान पर एकत्रित गोवंश को पकड़ा। साथ ही एक आरोपी संतोष परतेती निवासी बारंगा को भी पकड़ा बाकी आरोपी फरार हो गए।
बजरंग दल के कार्यकर्ताओं में विभाग मंत्री अजय बंदेवार जिला सह संयोजक विष्णु पाल, जिला सह संयोजक शैलेश यदुवंशी, रंजीत मर्सकोले, नितेश पटेल, संयोजक आकाश काहार, अंशुल, सौरभ बन्देवर, नितिन प्रजपति, रामेश्वर चंद्रवंशी ब्रजेश प्रजपति, संजू महोरे चन्दन धुर्वे, अभिषेक विश्वकर्मा कामता सल्लाम, गजानंद पाल के सहयोग से पकड़ा। इस घटना की सूचना उमरेठ थाना में दी गई। पुलिस ने आगे की कार्रवाई की। सभी गोवंश को मेघसिवनी गोशाला में ले जाकर सौप दिया गया।
328 पाव देशी शराब जब्त- अंबाड़ा से न्यूटन अवैध रूप से परिवहन की जा रही देशी शराब के साथ दो आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि न्यूटन निवासी 28 वर्षीय शेख रमजान, 26 वर्षीय चंद्रप्रकाश साहू मोटर साइकिल से देशी शराब के 328 पाव लगभग 59 लीटर शराब लेकर जा रहे थे। पुलिस ने उन्हें दरबई में पकड़ लिया। आरोपियों के विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
Published on:
08 Jul 2019 04:54 pm
बड़ी खबरें
View Allछिंदवाड़ा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
