scriptकांग्रेस के स्थापना दिवस पर लहराया चरखे वाला झंडा | Celebrated Congress Foundation Day | Patrika News

कांग्रेस के स्थापना दिवस पर लहराया चरखे वाला झंडा

locationछिंदवाड़ाPublished: Dec 29, 2017 12:39:18 am

Submitted by:

Rajendra Sharma

देश की सेवा और रक्षा कांग्रेस का मूल उद्देश्य

Celebrated Congress Foundation Day

Celebrated Congress Foundation Day

जिला कांग्रेस कमेटी ने मनाया पार्टी स्थापना का १३२वां दिवस
छिंदवाड़ा. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का १३२वां स्थापना दिवस गुरुवार को जिला मुख्यालय पर भी मनाया गया। इस बार खास बात यह रही कि पार्टी कार्यालय में झंडा हाथ के पंजे के बजाय चरखे वाला फहराया गया। कहा गया कि देश की सेवा और रक्षा कांग्रेस का मूल उद्देश्य है।
इस दिन कांग्रेस तथा उसके अनुसांगिक संगठनों के पदाधिकारी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजीव भवन में उपस्थिति दी और स्थापना से लेकर अब तक के पार्टी के इतिहास के बारे में जानकारी दी।
प्रेरणादायी मार्गदर्शकों और अग्रज नेताओं को हृदय से याद करते हुए जिला अध्यक्ष गंगाप्रसाद तिवारी ने कहा कि कांग्रेस एक विचारधारा है और इस विचारधारा वाले पार्टी के नेताओं ने देश को गुलामी से मुक्त कराया। कांग्रेस का मूल उद्देश्य देश की रक्षा और उसकी सेवा करना रहा है न कि सत्ता पाना। तिवारी ने कहा कि स्वतंत्रता प्राप्ति के उपरांत देश मे परिस्थितियां विपरीत थीं। अंग्रेजों के अत्याचार और गुलामों की मानसिकता ने देश में अस्थिरता ला दी थी। उन परिस्थितियों में कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने देश को फिर से खड़ा किया।
इस मौके पर जिला कार्यकारी अध्यक्ष विश्वनाथ ओक्टे ने कहा कि सर्वधर्म समभाव के मूल मंत्र पर चलने वाली कांग्रेस दुखी गरीब किसान व नौजवानों के हक और हितों की संरक्षक हैं। आनंद बक्षी ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के संस्थापक एवं सदस्यों का जीवन परिचय देते हुए कांग्रेस के गठन व उद्देश्यों से अवगत कराया। कार्यक्रम का संचालन शहर कांग्रेस अध्यक्ष पंकज शुक्ला व आभार प्रदर्शन कार्य अध्यक्ष जाकिर परवेज ने किया।
सेवादल ने शपथ दिलाई

कांग्रेस स्थापना दिवस के अवसर पर जिला कांग्रेस सेवादल ने राजीव भवन में ध्वजारोहण व राष्ट्रगान के उपरांत सेवादल के समस्त सदस्यों को संगठन के प्रति समर्पण की शपथ दिलाई। सेवादल ने पूरे ब्लॉकों में स्थापना दिवस के कार्यक्रम आयोजित किए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो