scriptगिरिजाघरों में की गई आराधना | Chaplain | Patrika News
छिंदवाड़ा

गिरिजाघरों में की गई आराधना

मसीह समाज ने मनाया गुड-फ्राइडे

छिंदवाड़ाApr 20, 2019 / 11:35 am

chandrashekhar sakarwar

patrika

गिरिजाघरों में की गई आराधना

छिंदवाड़ा. मसीह समाज ने ईसा मसीह को सूली पर चढ़ाने के दिन को गुड फ्राइडे के रूप में मनाया। मसीह समाज ने इसे शुभ शुक्रवार के रूप में मनाया। अपने लोगों के लिए ईसा मसीह तमाम यातनाओं को झेलने के बाद भी चुप रहे और उन्हें परेशान करने वालों के लिए भी माफी मांगते रहे। गिरिजाघरों में शुक्रवार को सुबह विशेष प्रार्थना का आयोजन हुआ।
सुबह ८.३० बजे सेंट जान्स चर्च में मसीह गुरुओं की उपस्थिति में यह कार्यक्रम हुआ। विशेष सभा में बाइबिल के विशेष पाठ का वाचन किया। दोपहर १२ बजे से तीन बजे तक उनकी कही गई सात वाणियों का मनन किया गया। सात वाणियों पर समाज के विभिन्न नागरिकों ने अपनी बात रखी। बाइबिल के महत्वपूर्ण संदेशों के सुनने बड़ी संख्या में धर्मावलंबी मौजूद रहे। इसके बाद पापों से क्षमा की कामना भी की गई।
शनिवार को सभी धर्मावलंबी शांत रहकर दिनभर व्यक्तिगत प्रार्थना करेंगे। इसे शांत शनिवार के रूप में मनाया जाता है। रविवार को ईस्टर मनाया जाएगा। यह यीशु के पुनरुत्थान का दिन है। माना जाता है सूली पर चढ़ाने के तीसरे दिन यीशु जिंदा हो गए थे और उन्हें अपने कुछ अनुयायियों के साथ वार्तालाप किया। इस दिन भोर की आराधना सुबह पांच बजे से होती है। इसके बाद सभी कब्रिस्तान में जाकर प्रार्थना करते हैं।

Home / Chhindwara / गिरिजाघरों में की गई आराधना

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो