scriptदलबदल का सिलसिला जारी, इस पार्टी की ओर खिंचे जा रहे नेता | Chhindwara assembly election-2018 | Patrika News

दलबदल का सिलसिला जारी, इस पार्टी की ओर खिंचे जा रहे नेता

locationछिंदवाड़ाPublished: Nov 11, 2018 10:54:40 pm

Submitted by:

prabha shankar

पांढुर्ना और तामिया के नेता कांग्रेस में हुए शामिल

Chhindwara assembly election-2018

Chhindwara assembly election-2018


छिंदवाड़ा. रविवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के सामने पांढुर्ना और तामिया क्षेत्र के कई नेता और कार्यकर्ताओं ने भाजपा छोड़ दी और कांग्रेस का हाथ थाम लिया। पांढुर्ना विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता दुर्गेश उइके ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली है। ध्यान रहे दुर्गेश वर्तमान समय तक भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के सदस्य और सिवनी के मोर्चा प्रभारी के साथ पांढुर्ना नगर मंडल में 35 बूथों के प्रभारी रहे हैं। आदिवासी बहुल अंचल तामिया क्षेत्र के ग्राम बम्हनी, चावलपानी, लहगडुआ, साजकुही, बम्होरी, झिरपा, देलाखारी, सेहराढाना, खडुआ के 150 भाजपा और गोंडवाना के कार्यकर्ता पर्यवेक्षक जमील खान के नेतृत्व में कांग्रेस में शामिल हुए। एक अन्य ग्राम पंचायत खकराचैरई के उपसरपंच नेपाल चंद्रवंशी भी अपने साथियों के साथ कांग्रेस से जा मिले हैं। ध्यान रहे भारतीय जनता पार्टी बालाघाट के अध्यक्ष रहे सहकारी नेता उदय सिंह नगपुरे ने शनिवार को कमलनाथ से मिलकर भाजपा छोड़ दी थी और कांग्रेस में शामिल हो गए थे। पूर्व सांसद विश्वेश्वर भगत, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष भीमफूल सुंघे के साथ नगपुरे छिंदवाड़ा आए थे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो