scriptChhindwara broad gauge metro: 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पहुंचेंगे नागपुर, बस से भी कम होगा किराया | Chhindwara broad gauge metro: Nagpur to reach 160 kmph | Patrika News

Chhindwara broad gauge metro: 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पहुंचेंगे नागपुर, बस से भी कम होगा किराया

locationछिंदवाड़ाPublished: Dec 18, 2020 05:59:43 pm

Submitted by:

prabha shankar

निजी कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री ने बताई योजना, बस से भी कम होगा किराया

Metro train

Metro train

छिंदवाड़ा/नागपुर. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे नागपुर मंडल के अंतर्गत छिंदवाड़ा से नागपुर तक ब्रॉडगेज रेललाइन पर 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ब्रॉडगेज मेट्रो चलाई जाएगी। इसका किराया बस से भी कम होगा। एक निजी कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने पूरी योजना के सम्बंध में जानकारी दी। हालांकि मेट्रो की सुविधा कब से शुरू होगी इस सम्बंध में उन्होंने नहीं बताया। कहा कि ब्रॉडगेज मेट्रो देश में पहली बार शुरू की जा रही है। इसकी अनुमति भी मिल गई है। ब्रॉडगेज मेट्रो 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी। यानी इस सुविधा के शुरू होने से लोगों को छिंदवाड़ा से नागपुर (149 किमी) तक आने में एक घंटे से कम समय लगेगा।
ब्रॉडगेज मेट्रो नागपुर से अमरावती, अमरावती से नरखेड़ और नरखेड़ से नागपुर, नागपुर से छिंदवाड़ा और छिंदवाड़ा से नागपुर, नागपुर से नरखेड़ तक जाएगी। हालांकि इसे बैतूल तक ले जाने की मांग हो रही है।
इसके अलावा ब्रॉडगेज मेट्रो की सुविधा नागपुर से वर्धा, चंद्रपुर, रामटेक तक भी मिलेगी। नागपुर-वर्धा तक मीटर का ब्रॉडगेज में कन्वर्जन का काम शुरू हो गया है। उन्होंने बताया कि नागपुर मेट्रो को चार-पांच मेट्रो खरीदी की स्वीकृति मिल गई है। शुरुआत में नागपुर से वर्धा, नरखेड़ और गोंदिया तक ब्रॉडगेज मेट्रो चलाई जाएगी।
हर स्टेशन पर एक मिनट का स्टॉपेज
केन्द्रीय मंत्री ने बताया कि ब्रॉडगेज मेट्रो का हर एक स्टेशन पर एक मिनट का स्टॉपेज होगा। आठ डिब्बों की ब्रॉडगेज मेट्रो पूर्णत: वातानुकूलित होगी।

तकनीकी रूप से सम्भव नहीं
रेलवे से जुड़े जानकारों का कहना है कि छिंदवाड़ा से नागपुर तक जो ब्रॉडगेज रेलमार्ग बनाया गया है, उस पर 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से मेट्रो चलाना सम्भव नहीं है। अगर यह योजना थी तो पहले से ही ट्रैक को उस हिसाब से बनाना चाहिए थी। हालांकि उनका कहना है कि यह असंभव भी नहीं है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो