परासिया,जामई तामिया में अच्छा काम जिले की १४ परियोजना की बात करें तो परासिया, जामई और तामिया की आंगनबाडि़यों में मैदानी काम अच्छे होने से वे ग्रेडिंग में ऊपर आ गए हैं। परासिया पहले और परासिया-२ परियोजना तीसरे स्थान पर है। जामई-२ परियोजना इस बार दूसरे नम्बर पर आ गई है जबकि पिछली ग्रेडिंग में वह पांचवें स्थान पर थी। परासिया दूसरे स्थान से पहले स्थान पर है। छिंदवाड़ा परियोजना चौथे स्थान पर है। पिछले महीने पर छठे स्थान पर थी। परफारर्मेंस देखें तो १४ में से सिर्फ पांच परियोजनाओं को बी ग्रेड मिला है जबकि शेष नौ परियोजनाओं को सी ग्रेड मिला है। बिछुआ, सौंसर, मोहखेड़ और छिंदवाड़ा को सबसे ज्यादा फिसड्डी पाया गया है।
ऐसे मिलते हैं ग्रेड विभाग की योजनाओं का मैदानी क्रियान्वयन किस तरह किया जा रहा है और भोपाल से मांगी गई जानकारी को जिला कितनी गम्भीरता से लेकर समय पर पहुंचाता है। विभिन्न सेवाओं के आधार पर ऑनलाइन काम में जिला किस तरह काम कर रहा है। इन सब कामों का विश्लेषण करने के बाद ग्रेडिंग तय की जाती है। ७५ से ज्यादा अंक मिलने पर ए प्लस ग्रेड, ६० से ७५ अंक तक ए ग्रेड, ४५ से ६० अंक तक बी ग्रेड, ३० से ४५ अंकों तक सी गे्रड तथा ३० से कम अंकों पर डी ग्रेड दिया जाता है।