छिंदवाड़ा

Corn festival:मुख्यमंत्री कमलनाथ भी आंएगे कार्न फेस्टीवल में

दिसम्बर में होना है तीन दिनी आयोजन

छिंदवाड़ाNov 17, 2019 / 11:09 am

sandeep chawrey

corn festival

छिंदवाड़ा. राष्ट्रीय स्तर कार्न फेस्टीवल दूसरे साल भी छिंदवाड़ा में आयोजित किया जा रहा है। इसकी तैयारियां शुरू हो गई है। आयोजन में शिरकत करने मुख्यमंत्री कमलनाथ भी खास तौर पर यहां आएंगे। पिछले साल किए गए दो दिनी उत्सव ने पूरे देश में अपनी पहचान बनाई। देश भर के वैज्ञानिक, अनुसंधानकर्ता, विशेषज्ञों ने मक्का पर दो दिन अपनी बात रखी, किसानों से चर्चा की और इसके उत्पादन की बारीकियों पर भी जोर दिया। इस बार यह आयोजन तीन दिन का होने वाला है। दिसम्बर के महीने में यह आयेाजन अब दूसरे पखवाड़े के आसपास होगा। मुख्यमंत्री की उपलब्धता को देखते हुए इसकी तारीखों का एलान जल्द किया जाएगा। सीएम ने संबंधितों से की चर्चा गत दिवस मुख्यमंत्री कमनाथ ने सचिव स्तर के अधिकारियों के साथ कृषि विभाग, कृषि महाविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों और छिंदवाड़ा मक्का अनुंसधानकर्ता वैज्ञानिकों के साथ भोपाल में मेले को लेकर चर्चा की। सीएम ने इस मेले का उद्देश्य भी पूछा। उन्होनें कहा कि तीन दिन के इस आयोजन में पूरा फोकस मक्का से संबंधित जानकारियों पर केंद्रित रखा जाए। इसके लिए तीनों दिन अलग-अलग विषय और विशेषज्ञों के साथ विषय पर गंभीरता से चर्चा की जाए। इसके लिए बिंदु तय करने की बात भी उन्होंने कही। वैज्ञानिकों, विशेषज्ञों और उद्योगपतियों से किसानों का संवाद और संपर्क बढ़ाने में यह मेला कारगर रहे मुख्यमंत्री ने यह मंश जताई।
अंतराष्ट्रीय सेंटरों से आएंगे वैज्ञानिक
देश में आईआईएमआर, सीमेट, मक्का-गेहंू अनुसंधान केंद्र अंतरराष्ट्रीय स्तर के केंद्र हैं विदेशी वैज्ञानिकों के साथ और विदेशों में जाकर यहां के अनुसंधानकर्ता अनाज पर रिसर्च करते हैं। आयोजन में ऐसे ही केंद्रों के नामचीन वैज्ञानिकों को बुलाए जाने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए तीस वैज्ञानिकों के नाम तय किए जाएंगे। दस-दस वैज्ञानिकों को तीन दिन यहां बुलाया जाएगा।

Home / Chhindwara / Corn festival:मुख्यमंत्री कमलनाथ भी आंएगे कार्न फेस्टीवल में

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.