छिंदवाड़ा

मुख्यमंत्री कन्यादान योजना

दशहरा मैदान पर मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत आयोजित वृहद सामूहिक समारोह कई मायने में खास रहा

छिंदवाड़ाMar 03, 2019 / 12:03 pm

chandrashekhar sakarwar

मुख्यमंत्री कन्यादान योजना

सामूहिक बारात में दूल्हा-दुल्हन से लेकर जनप्रतिनिधि तक नाचे
इसमें दूल्हा-दुल्हनों और उनके परिजन के साथ जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों को खुशी में झूमते देखा गया।
छिंदवाड़ा. टाउनहॉल से दोपहर 12 बजे निकली सामूहिक बारात का नजारा इस बार बदला नजर आया। बैंड बाजों की धुन पर नई सरकार के जोश में कांग्रेस के जनप्रतिनिधि खूब नाचे। पूर्व विधायक दीपक सक्सेना, शहर कांग्रेस अध्यक्ष पंकज शुक्ला, वासु अली, राजेश सोनी समेत अधिकारी-कर्मचारी नाच उठे।
इस माहौल में दूल्हे भी अपने पैर थाम नहीं पाए। महापौर कांता सदारंग और महिलाओं ने भी डांस किया। बारात अनगढ़ हनुमान मंदिर के सामने से होते हुए दशहरा मैदान पहुंची, जहां घराती बने लोगों ने तिलक लगाकर बारातियों का स्वागत किया।
बारात के पोला ग्राउंड पहुंचने पर कुछ देर के लिए अफ रा-तफ री की स्थिति बनी। एक घंटे तक जोड़ों को आपस में मिलाने और उन्हें वरमाला स्थल पर बैठाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान किसी का दूल्हा गुम हो गया था तो किसी की दुल्हन। मंच उद्घोषक को माइक पर बार-बार नाम लेना पड़ा और कर्मचारियों से उन्हें सही जगह पहुंचाना पड़ा। कुछ जोड़े जयमाला के बाद पहुंचे, जिन्हें सीधे विवाह वेदी तक पहुंचाया गया।
सामाजिक वर्जनाएं टूटीं, ७८ जोड़े अंतरजातीय
इंटरनेट युग में शादी को लेकर सामाजिक वर्जनाएं और नियम लगातार टूटते जा रहे हैं। अब अंतरजातीय विवाह को हेय दृष्टि से नहीं देखा जाता। सामाजिक स्वीकार्यता बढ़ जाने से युवा अपना मनपसंद जीवन साथी चुन रहे हंै। पिछले साल २०१८ में दशहरा मैदान में ५८ जोड़ों ने अंतरजातीय विवाह किए थे। इस बार यह संख्या बढक़र ७८ हो गई है। इस आंकड़े से साफ है कि समाज में लगातार परिवर्तन आ रहा है। एेसे युवक-युवतियों के साथ उनका परिवार भी सहयोगी बन रहा है। इससे ये जोड़े सामूहिक विवाह में शामिल होने के पात्र बन रहे हैं।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.